slndigital.in

गामठवाड़ा लूट का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

6 days ago

गामठवाड़ा लूट का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

सागवाड़ा। पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत गामठवाड़ा में वृद्ध महिला से हुई लूट की वारदात का प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवरात भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को गामठवाड़ा निवासी 58 वर्षीय महिला तुलसी पत्नी रमेशचंद्र बुनकर ने सागवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह गामठवाड़ा से गोल चौराहे की ओर जा रही थी। पंचायत समिति के पास दो युवकों ने उससे बांसवाड़ा जाने वाली बस के बारे में पूछा। इसके बाद दोनों युवकों ने बाहर से आने की बात कहते हुए महिला से रोडवेज बस स्टैंड तक साथ चलकर रास्ता बताने को कहा।

महिला के अनुसार, रोडवेज बस स्टैंड के पास दोनों युवक उसे सुनसान गली में ले गए और डरा-धमकाकर उसके कानों में पहने सोने के झुमके और कान की चेन निकाल ली। आरोपियों ने किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण महिला ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में अपने बेटे को पूरी घटना बताने के बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर मनीष कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह, वृत्ताधिकारी सागवाड़ा हेरम्ब जोशी के निकट सुपरविजन तथा थानाधिकारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी आधार पर जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस ने गुजरात के मोडासा से शंकर भाई सलाट, उम्र 26 वर्ष निवासी विजापुर, जिला अरवल्ली और प्रकाश भाई सलाट, उम्र 29 वर्ष निवासी मोडासा, जिला अरवल्ली को डिटेन कर सागवाड़ा लाया। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए जेवरात बरामद किए गए।

 

“पुलिस ने मेरी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और मेरे लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिए। सागवाड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से मेरा पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। मैं पुलिस टीम का दिल से धन्यवाद करती हूं।”

Click here to Read More
Previous Article
परिचित बनकर 1.30 लाख की ठगी, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article
पीएम श्री महिपाल स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम अंतर्गत आशु भाषण प्रतियोगिता संपन्न

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment