slndigital.in

सेवा सेतु अभियान 2026 के तहत सागवाड़ा में आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

5 days ago

सेवा सेतु अभियान 2026 के तहत सागवाड़ा में आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

सागवाड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित सेवा सेतु अभियान 2026 के तहत नगर पालिका सागवाड़ा में अध्यक्ष श्रीमती आशा पाटीदार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई।

कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद विभाग ने जयंती लाल की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद उनके जीर्ण प्रतिश्याय रोग के संबंध में आवश्यक आयुर्वेदिक उपचार एवं औषधि उपलब्ध कराई गई।

वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को विभागीय योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

विद्युत विभाग द्वारा भी प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई। योगेंद्र गिरी के सामने स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ी बेलों के कारण उत्पन्न समस्या को देखते हुए बेलों की सफाई करवाई गई। इसके अलावा रामद्वारा विस्तार के सामने स्थित विद्युत टावर पर चढ़ी बेलों को भी हटाकर विद्युत संबंधी शिकायत का समाधान किया गया।

सेवा सेतु अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई और सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Click here to Read More
Previous Article
उदयपुर के झाड़ोल थानाधिकारी की कार ट्रैक्टर से टकराई, मौत:जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे थे; जोधपुर जिले के चामू थाना क्षेत्र में हादसा
Next Article
पंचायत समिति सागवाड़ा के 27 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 13 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment