slndigital.in

सागवाड़ा में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर घायल

5 days ago

सागवाड़ा में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर घायल

सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में मां रिसोर्ट के सामने एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सुभाष पुत्र कालू मीणा, निवासी जोहरा पटली, उम्र 25 वर्ष, गलियाकोट की ओर से सागवाड़ा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान मां रिसोर्ट के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद युवक को गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक हेरंब जोशी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई।

Click here to Read More
Previous Article
पंचायत समिति सागवाड़ा के 27 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 13 अक्टूबर तक होंगे आवेदन
Next Article
Today breaking top 10 news

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment