slndigital.in

पंचायत समिति सागवाड़ा के 27 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 13 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

5 days ago

पंचायत समिति सागवाड़ा के 27 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 13 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

सागवाड़ा। पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति सागवाड़ा के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से विधिवत शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 से 13 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम निर्देशन पत्र जमा करा सकेंगे।

उपखण्ड एवं रिटर्निंग अधिकारी सुबोध सिंह चरण ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। पंचायत समिति सागवाड़ा के वार्ड संख्या 1 से 27 तक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नामांकन पत्र उपखण्ड कार्यालय स्थित रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में जमा करा सकते हैं। राजकीय अवकाश के दिन नाम निर्देशन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

नामांकन प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए वार्डवार टीमों का गठन किया गया है। नामांकन प्रक्रिया प्रभारी सुनील भट्ट के अनुसार जयप्रकाश पाटीदार, पंकज उपाध्याय, प्रवीण कुमार सुथार और पंकज भट्ट को टीम प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्य विभाजन किया गया है।

पंचायत समिति सदस्य के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सागवाड़ा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।