slndigital.in

पीएम श्री महिपाल स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम अंतर्गत आशु भाषण प्रतियोगिता संपन्न

6 days ago

पीएम श्री महिपाल स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम अंतर्गत आशु भाषण प्रतियोगिता संपन्न

 

सागवाड़ा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के तत्वावधान में ब्लॉक सागवाड़ा के प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पीएम श्री महिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागवाड़ा में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ACBEO प्रशांत जी शर्मा ने की। समापन सत्र की अध्यक्षता CBEO नरेंद्र जी भट्ट ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में RP कुलदीप जी यादव, ए सी बी ई ई ओ रमेश जी प्रजापत, पारी प्रभारी मोहम्मद शाकिर उपस्थित रहे।

आशु भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्रा वर्ग के कुल 76 (38+38) विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विषय थे -

1. किशोर आयु में आधुनिकता, सोशल मीडिया एवं AI प्रभाव

2. आधुनिक सार्वजनिक विद्यार्थी परिवहन व्यवस्था व सड़क सुरक्षा

3. राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

4. स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पाद - वोकल फॉर लोकल

5. हमारा पर्यावरण हमारा भविष्य

बॉयज वर्ग के निर्णायक - हितेश जी श्रीमाली, प्रधानाचार्य कृति किसलय एवं नमन पंचाल रहे।

गर्ल्स वर्ग के निर्णायक - कमलेश यादव, हीना पंचाल एवं फीजा शेख रहे।

प्रतियोगिता परिणाम -

ब्लॉक स्तरीय विजेता (छात्र वर्ग) - पीयूष ख़ांट, GSSS घोटाद

विजेता (छात्रा वर्ग) - नयना पाटीदार, GSSS करियाणा

कार्यक्रम का संचालन मयंक भट्ट एवं योगेश चंद्र सुथार ने किया आभार निधि दीक्षित ने व्यक्त किया, प्रतिवेदन पंकज प्रकाश पुरोहित ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश कुमार भावसार, अवनीश पंचाल, उमेश पाटीदार, पीयूष पुरोहित, रंजना पाटीदार, संदीप जोशी, रतन लाल रेबारी, किशन सोमपुरा, निधि दीक्षित, शिवराम मोची, व भूपेश भट्ट, पंकज प्रकाश पुरोहित, चन्द्रकांता सिंधी, विरल जैन, सुंदरलाल, उपेन्द्र भट्ट, कृष्ण लाल मीणा, अर्जुन लाल राठौड़, नवनीत भट्ट, प्रीतिबाला जैन, जागृति शर्मा, हनी उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह राव, संजय सोमपुरा, शीतल सुथार, सूरजमल डेंडोर, रेखा जैन, लीला यादव, भरतलाल भागरीया, चिन्मय सोमपुरा, मुकेश भट्ट, हर्ष जोशी, लक्ष्मी भगोरा, मनीषा अहारी सहित समस्त स्टाफ एवं समस्त ब्लॉक विद्यालय के प्रभारी शिक्षकएवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी शिवराम मोची प्राध्यापक ने दी।

Click here to Read More
Previous Article
गामठवाड़ा लूट का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
Next Article
पंजाब के 'पायलट' से मिले 'परमानेंट इंचार्ज':राजस्थान के सांसदजी को दिल्ली पुलिस ने 'घसीटा'; रविंद्र भाटी को 'दादागिरी' नापसंद

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment