slndigital.in

आज 23-जिलों में बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर में तेज बरसात:पारा 40 डिग्री के ऊपर; 3 दिन बाद शुरू होगी मानसून की विदाई

3 weeks ago

राजस्थान में आज भी 23 जिलों में तेज बरसात का यलो अलर्ट है। बुधवार को भी कई जिलों में छितराई बारिश हुई। राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर समेत कई ​इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। श्रीगंगानगर में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है। वहीं, सितंबर में भी तापमान 40 डिग्री के करीब बना हुआ है। प्रदेश में बारिश की स्थिति राजस्थान में मौसम की तस्वीर… मानसून के बड़े अपडेट्स कैसा रहा मौसम: पिछले 24 घंटे राजसमंद, सीकर, ब्यावर, करौली, कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, पाली 2 इंच तक पानी बरसा। वहीं, श्रीगंगानगर, बीकानेर में बारिश के साथ तेज हवा चली। कुछ जगहों पर ओले गिरे। बीकानेर संभाग में तेज गर्मी: बीकानेर संभाग के जिलों में बुधवार को तेज गर्मी रही। दिन में सबसे ज्यादा तापमान झुंझुनूं के पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर चूरू में 39.8, बीकानेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल जयपुर: बुधवार को मौसम साफ रहा और छितराए बादल रहे। इस कारण जयपुर में हल्की धूप रही और गर्मी कंट्रोल रही। यहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में आज बारिश की संभावना जताई है और यलो अलर्ट जारी किया है। कोटा: दिन में हल्की धूप खिली। दोपहर बाद हल्के बादल छाए। इसके बाद नयापुरा इलाके में रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान में मामूली बदलाव हुआ। अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। अजमेर: बुधवार को दिनभर तेज धूप के चलते उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होने से उमस बढ़ गई। अलवर: बुधवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन मौसम साफ रहा। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। सीकर: बुधवार को पूरे दिन तेज धूप रही। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल छाए। सीकर से मानसून की अब लगभग विदाई हो चुकी है। अगले 2 दिनों में भी तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर: शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिन में बारिश की संभावना जताई है। उदयपुर: बुधवार को मौसम साफ रहा। बीच-बीच में बादल छाए। दिनभर धूप खिली रही। बीते तीन दिन से रुक-रुकर हो रही बारिश का दौर बुधवार को थम गया। दिन के तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
Click here to Read More
Previous Article
सिस्टम देख रहा, ठग आंखों के सामने पैसा निकाल रहे:रात 8 बजे बाद इनसे निपटना बड़ी चुनौती, बैंककर्मी नहीं होने के कारण परेशानी
Next Article
जोधपुर में एक बूथ में दोबारा वोटिंग, 72.39% मतदान:देर रात कांग्रेस नेता पहुंचे थाने; महिला पार्षद के ससुर का आरोप-परिवार को बंदी बनाकर रखा

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment