slndigital.in

भरतपुर की दोनों मेयर प्रत्याशी करोड़पति:1 पहली बार पार्षद बनीं, भाजपा की अनुराधा 41 वोट से जीतीं थीं; क्रॉस वोटिंग की संभावना

3 weeks ago

भरतपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए 3 आवेदन भरे गए हैं। जिसमें वार्ड नंबर 17 की पार्षद विचित्रा सिंह ने निर्दलीय तौर पर 2 आवेदन भरे और बीजेपी की तरफ से वार्ड नंबर 61 की पार्षद अनुराधा सिंह ने 1 आवेदन भरा। आज तीनों आवेदन की स्क्रूटनी की जाएगी। मेयर पद की प्रत्याशी विचित्रा सिंह पहली बार की पार्षद हैं। वहीं बीजेपी से प्रत्याशी अनुराधा सिंह 2 बार पहले पार्षद रह चुकी हैं। मेयर पद के 3 नॉमिनेशन 41 वोट से जीतकर पार्षद बनीं शुरुआत में अनुराधा सिंह का नाम मेयर पद की दौड़ में नहीं चल रहा था। 15 सितंबर से अनुराधा सिंह के नाम की मेयर पद के लिए चर्चा होने लगी। जिसके बाद कल उन्होंने बीजेपी से मेयर पद के लिए आवेदन किया। इसके अलावा बीजेपी के किसी भी प्रत्याशी ने मेयर पद के लिए आवेदन नहीं किया। पति, सीएम के करीबी अनुराधा सिंह के पास 1 करोड़ 75 लाख की संपत्ति है। वह साल 2014 में और 2019 में वार्ड नंबर 62 से पार्षद रह चुकी हैं। अनुराधा सिंह के पति हजारी सिंह बीजेपी में जिला उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह सीएम भजन लाल शर्मा के साथ काफी लंबे से जुड़े हुए हैं। पूर्व मेयर की पत्नी निर्दलीय के रूप में वार्ड नंबर 17 से विचित्रा सिंह ने 2 नामांकन भरे। विचित्रा सिंह पूर्व मेयर शिव सिंह भोंट की पत्नी हैं। फिलहाल वह कांग्रेस की बाड़ेबंदी में शामिल हैं। विचित्रा सिंह पहली बार पार्षद बनी हैं। विचित्रा सिंह के पास 95 करोड़ की संपत्ति है। क्रॉस वोटिंग होने की संभावना माना जा रहा है कि पार्टी जाट वोट बैंक को साधने के लिए मेयर पद पर किसी जाट को बैठाना चाहती थी। इसलिए उन्होंने अनुराधा सिंह नाम आगे किया है। इसके साथ ही प्रत्याशी ऐसे थे। जो मेयर पद के दावेदार थे लेकिन, वह चुनाव नहीं जीत सके। कई नाम ऐसे भी थे। जो मेयर पद की दौड़ में थे लेकिन, उनका नाम आगे नहीं किया गया। इसलिए क्रॉस वोटिंग होने की पूरी संभावना है।
Click here to Read More
Previous Article
जैसलमेर में सभापति की कुर्सी के लिए 2 बिजनेसमैन आमने-सामने:हाइब्रिड दांव से मुकाबला रोमांचक हुआ; जानें- दावेदारों की पूरी प्रोफाइल
Next Article
खाली स्टेडियम-पूल भी भरेंगे तिजोरी:स्पोर्ट्स काउंसिल अनुपयोगी स्टेडियम, मैदान, हॉल किराए पर देगा

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment