slndigital.in

BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते

1 month ago

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के चुनावों में बीजेपी को कांग्रेस से 99615 वोट ज्यादा मिले हैं। कुल 1.06 करोड़ वोटों में से बीजेपी को 37.35 लाख, कांग्रेस को 36.35 लाख और निर्दलीयों को 29.06 लाख वोट मिले हैं। पांच अन्य पार्टियों को नोटा से कम वोट मिले हैं। नोटा को 1.09 लाख वोट मिले हैं। वहीं, हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी को 1 लाख 277 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी (आप) को 49829, बीएपी को 14150, सीपीएम को 34,170 और बसपा को 30179 वोट मिले हैं। बीजेपी का वोट शेयर 35.18 फीसदी, कांग्रेस को 34.24 फीसदी बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में एक फीसदी से भी कम का अंतर है। बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में 0.94 फीसदी वोट ज्यादा मिले हैं। बीजेपी का वोट शेयर 35.18 फीसदी, कांग्रेस का 34.24 फीसदी और निर्दलीयों का 27.38 फीसदी वोट शेयर है। 11 निकायों में कांग्रेस, बीजेपी को बराबर सीटें 60 निकायों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। 11 निकायों में कांग्रेस और बीजेपी को बराबर सीटें मिली हैं। यहां पर दल बदल या निर्दलीयों से ही बोर्ड बन सकता है। 100 वार्ड वाले जोधपुर नगर निगम में कांग्रेस-बीजेपी को 44-44 वार्डों में जीत मिली है, यहां 10 निर्दलीय हैं। पीसांगन,अंता,कापरेन, राजलदेसर, बसेड़ी, सूरतगढ़, मारवाड़ जंक्शन, धरियावद, खाटूश्यामजी में कांग्रेस और बीजेपी को बराबर सीटें मिली हैं। बीजेपी ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोट शेयर का अंतर भले ही एक फीसदी से कम रहा हो। लेकिन इस मामूली अंतर से रिजल्ट में बड़ा अंतर आया है। प्रदेश के 10244 वार्डों में से 10235 वार्डों के रिजल्ट घोषित हुए, 9 वार्डों पर रिपोलिंग होगी। बीजेपी ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते हैं। कांग्रेस ने 3613, बीजेपी ने 4179 वार्ड जीते हैं जबकि निर्दलीयों ने 2273 वार्डों में जीत दर्ज की है। ………………………. ये खबर भी पढ़ें… 1. रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला राजस्थान के निकाय चुनाव के नतीजों का एक वाक्य में विश्लेषण करें तो भाजपा जीती है, लेकिन कांग्रेस भी बुरी तरह से नहीं हारी है। निकाय चुनाव में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर भी दिख रहा है। वैसे चुनाव संख्या के हिसाब से भाजपा 309 निकायों में से 163 में जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर आगे है। कांग्रेस 103 पर है, लेकिन ये आंकड़े अधूरी सच्चाई हैं। (पूरी खबर पढ़ें) 2. पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने वार्ड हारे:पायलट के क्षेत्र में जीती कांग्रेस; राजस्थान निकाय चुनाव में पहली बार ‘आप’ का बोर्ड 3. राजस्थान- 10 में से 4 नगर निगमों में निर्दलीय किंगमेकर:पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; बीकानेर में कांग्रेस, भीलवाड़ा-उदयपुर में भाजपा बनाएगी मेयर 4. भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को 1-1 वोट मिला:सीकर में कांग्रेस-निर्दलीय समर्थक भिड़े, पत्थर फेंके; वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस जीती 5. जयपुर में सुनील-पुनीत-विमल मेयर की रेस में:उदयपुर में कटारिया के रिश्तेदार, कोटा में स्पीकर की पसंद पर लग सकती है मुहर, जानिए निगमों में मेयर के प्रमुख दावेदार 6. भाजपा–कांग्रेस से टिकट लाए, परिवार के वोट भी नहीं मिले:कांग्रेस में पिता–पुत्र और पति–पत्नी की जोड़ी दहाई भी नहीं छू पाई, भाजपा प्रत्याशी को मिला महज एक वोट 7.जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित:राज्य निर्वाचन आयोग नए सिरे से जारी करेगा कार्यक्रम, EVM खराबी से रिजल्ट अटका
Click here to Read More
Previous Article
कहीं जीत का जश्न, कहीं बोल गया 'मोरिया':बाड़ेबंदी में 'गणेशजी की आरती'; मंत्रीजी की थाली में 'रोटी की कमी'
Next Article
राजस्थान में आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट:जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के ऊपर, उदयपुर संभाग में कई जगह भारी बरसात

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment