slndigital.in

बाड़ाबंदी में प्रत्याशियों ने साथ बिताया समय:कल होगा भाग्य का फैसला, गर्ल्स कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

1 month ago

चौमूं निकाय चुनाव के परिणाम का इंतजार अब कुछ ही घंटों का रह गया है। जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आ रहा है, चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। नतीजों से पहले राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। जयपुर के पास कूकस इलाके में चौमूं नगर परिषद के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की गई है। बाड़ाबंदी के दौरान प्रत्याशियों ने होटल में एक साथ समय बिताया। रात में उन्होंने स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाया और मनोरंजन किया। चुनावी तनाव के बीच कुछ देर के लिए प्रत्याशियों ने जीत-हार की चिंता छोड़कर मस्ती की। सुबह 8 बजे से मतगणना होगी शुरू हालांकि, अब जैसे-जैसे मतगणना का समय करीब आ रहा है, सभी प्रत्याशियों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। चौमूं शहर के मोरीजा रोड स्थित सरकारी महिला कॉलेज में सोमवार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। ईवीएम खुलने के साथ ही वार्डवार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आने लगेगा। भगवान गणेश की पूजा कर मांग रहे जीत किस प्रत्याशी को जनता का आशीर्वाद मिला और किसे हार का सामना करना पड़ेगा, इसका फैसला मतगणना के बाद साफ हो जाएगा। वहीं सोमवार गणेश चतुर्थी का पवित्र त्योहार भी है। ऐसे में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी और उनके परिजन भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं। प्रत्याशियों के परिवारजन अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए गणेश जी से प्रार्थना कर रहे हैं। चुनाव परिणाम से पहले चौमूं में राजनीतिक सरगर्मी पूरी तरह गरमाई हुई है। प्रत्याशियों के समर्थक भी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वहीं, कांग्रेस ने अपनी बाड़ाबंदी गुप्त रखी है। चौमूं नगर परिषद और कालाडेरा के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी जयपुर के कालवाड़ सिरसी रोड पर की गई है, लेकिन इसकी जानकारी गोपनीय रखी गई है। इसकी कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई है।
Click here to Read More
Previous Article
खेत में काम करते करंट लगने से युवक की मौत:गांव में मातम, बाजार बंद कर व्यापारियों ने जताया शोक
Next Article
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:इंस्टाग्राम चैट करने पर पत्नी के चाकू घोंपा,खुद ट्रेन के आगे कूदा; पत्नी-3 बेटियों का हत्यारा गिरफ्तार; मेहंदी लेने उमड़ी भीड़

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment