slndigital.in

छत से कूदकर 6 बाल अपचारी फरार:3 की उम्र 18 पार, मेन गेट का ताला और चाबियों का गुच्छा भी साथ ले गए; 2 गार्ड पर केस

1 month ago

गजनेर पुल के पास एमएस कॉलेज के सामने स्थित संप्रेषण गृह से रात में छह बाल अपचारी छत की करीब 10 फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हो गए। इनमें तीन की उम्र 18 साल से अधिक हो चुकी है। घटना के समय परिसर में चार सुरक्षा गार्ड तैनात थे, लेकिन कोई उन्हें रोक नहीं सका। सदर थाना पुलिस फरार बाल अपचारियों की तलाश कर रही है। परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी की रिपोर्ट पर बाल अपचारियों सहित ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड मो. हारून और फिरोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन सितंबर की रात संप्रेषण गृह में 26 बाल अपचारी थे। इनमें 14 सुरक्षित स्थान और 12 संप्रेषण गृह में रखे गए थे। रात करीब 11 बजे गार्ड के खाना खाकर लौटने के दौरान सुरक्षित स्थान के पांच और संप्रेषण गृह का एक बाल अपचारी छत पर पहुंचा और गली में कूदकर फरार हो गया। सभी मेन गेट का ताला और चाबियों का गुच्छा भी साथ ले गए। घटना के दौरान दोनों स्थानों के ताले खुले होने और गार्डों की मौजूदगी के बावजूद फरारी से लापरवाही व मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। नकबजनी का आरोपी बताया जा रहा मास्टरमाइंड फरार बाल अपचारियों में नकबजनी का आरोपी एक युवक मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जो बालिग हो चुका है। आशंका है कि उसी ने फरारी की पूरी योजना बनाई। सभी पहले से संप्रेषण गृह और सुरक्षित स्थान से बाहर निकल चुके थे। छत पर भी गार्ड की ड्यूटी होने के बावजूद छह बाल अपचारियों का एक-एक कर वहां पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Click here to Read More
Previous Article
निकाय चुनाव में निर्विरोध जीतने वालों का रिपोर्ट कार्ड:77 निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के 44; निर्दलीय 19 तो कांग्रेस के 14 ही
Next Article
32 साल, 13 मेयर:4-4 बार वैश्य-गुर्जर, 2 बार ब्राह्मण; भाजपा का रहा दबदबा

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment