slndigital.in

हिसार-कुलदीप बिश्नोई की AUDI कार बूड़िया ने कब्जाई:₹99 लाख कीमत, 0001 वीवीआईपी नंबर, कॉफी भी बना सकते; बिश्नोई महासभा के प्रधान ने कबाड़ में रखी

4 weeks ago

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बेटे व पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई की ऑडी कार इन दिनों कबाड़ में खड़ी-खड़ी खराब हो रही है। इसका कारण है कुलदीप का भारतीय बिश्नोई महासभा के प्रधान देवेंद्र बूड़िया से चल रहा विवाद। दरअसल, साल 2022 में देवेंद्र बूड़िया की कंस्ट्रक्शन कंपनी देवेंद्र कंस्ट्रक्शन के नाम से यह गाड़ी रजिस्टर्ड है। बिश्नोई महासभा के संरक्षक पद को लेकर शुरू हुए विवाद से दोनों के बीच कड़वाहट आ गई। इसी बीच बूड़िया को रेप केस में जेल जाना पड़ा। विवाद और जेल जाने से हो रही बदनामी के डर से कुलदीप बिश्नोई ने इस कार को बूड़िया के यहां वापस भिजवा दिया। तब से यह कार अनयूज्ड ही खड़ी है। खास बात यह है कि क्यू 7 सीरिज की इस कार की कीमत इंडियन मार्केट में 99 लाख से शुरू होती है। खास फीचर यह भी कि इसके अंदर कॉफी मशीन भी दी गई है। इसका नंबर भी DL2FCB0001 है, जिसे कुलदीप बिश्नोई ने स्पेशल रजिस्टर्ड करवाया था। बूड़िया को कार लौटाने के बाद कुलदीप ने अपनी कार का नंबर वापस मांगा, जिस अभी तक वापस नहीं किया गया है। बता दें कि कुलदीप बिश्नोई के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिसमें से ऑडी उनकी पसंद की गाड़ी है। हालांकि, बूड़िया को गाड़ी देने के बाद उन्होंने 2025 में DL9CW0001 गाड़ी खरीद ली है। वे विवाद, जिनके कारण कुलदीप को अपनी ओडी कार छोड़नी पड़ी… बिश्नोई महासभा के संरक्षक पद से जुड़ा पुराना विवाद दरअसल, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व संरक्षक कुलदीप बिश्नोई और मौजूदा प्रधान देवेंद्र बूड़िया के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। कुलदीप बिश्नोई पर करीब दो साल पहले बूड़िया ने जबरन इस्तीफा लेने के आरोप लगाए थे। इसको लेकर मुकाम धाम में बैठक की गई थी। इसमें बूड़िया ने कुलदीप बिश्नोई को संरक्षक पद से हटाने की सिफारिश की थी। इसके करीब एक महीने बाद कुलदीप बिश्नोई के समर्थन में बिश्नोई महासभा के 14 पदाधिकारियों ने रजिस्ट्रार सोसाइटी को एफिडेविट लिखकर कहा था कि मुकाम में बैठक में उनको शामिल नहीं किया। ऐसे में प्रधान ने संरक्षक को हटाया है, वह नियमानुसार नहीं है। इसके बाद रजिस्ट्रार सोसाइटी की ओर से देवेंद्र बूड़िया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। बाद में कुलदीप बिश्नोई ने खुद संरक्षक पद छोड़ने की घोषणा कर दी थी। विवाद के बाद बूड़िया रेप केस में फंसे इस विवाद के बाद हिसार की युवती ने अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया पर रेप के आरोप लगाए थे। आरोपों के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी। इसके लिए आदमपुर पुलिस की एक टीम राजस्थान के जोधपुर गई। इसी बीच बूड़िया ने हिसार सेशन कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई, मगर वह खारिज हो गई। इसके बाद बूड़िया को हिसार पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार किया। कोर्ट में ट्रायल चला और बूड़िया को जमानत मिल गई। हालांकि, बूड़िया के वकील पवन रापड़िया का कहना है कि बूड़िया पर लगाए गए आरोपी पूरी तरह से झूठे हैं। 1912 पन्नों की चार्जशीट और 45 गवाह बनाए गए अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ हिसार कोर्ट में 26 अगस्त को चार्जशीट दायर की गई थी। पुलिस ने 1912 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में जमा करवाई और इसमें 45 गवाह बनाए थे। पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया था कि देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। चंडीगढ़ में जिस होटल में युवती से रेप हुआ, वहां की सीसीटीवी फुटेज से जुड़ी रिपोर्ट भी है। वहीं, जयपुर के फ्लैट में भी घटना वाले दिन युवती के साथ बूड़िया मौजूद थे। पुलिस ने कहा है कि सभी के साक्ष्य चार्जशीट में लगाए गए हैं। इतना ही नहीं युवती और देवेंद्र बूड़िया के मोबाइल फोन का डेटा भी पुलिस के पास है। युवती ने जो बातें पुलिस को बताई थीं, उसी के अनुसार पुलिस ने जांच के बाद यह चार्जशीट तैयार की थी। 24 जनवरी को दर्ज हुआ था रेप केस देवेंद्र बूड़िया पर 24 जनवरी 2025 को हिसार के आदमपुर थाने में 20 वर्षीय युवती ने रेप केस दर्ज करवाया था। इसके बाद जून 2025 में राजस्थान के जोधपुर से हिसार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि, तब बूड़िया के वकील पवन रापड़िया ने कहा था कि बूड़िया ने जांच में सहयोग के लिए सरेंडर किया है। इसके बाद हरियाणा के हिसार लाते समय बूड़िया की रास्ते में तबीयत खराब हो गई। देवेंद्र बूड़िया अग्रिम जमानत के लिए निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इससे पहले पुलिस बूड़िया के पीए कल्पेश से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। क्या खास है कुल्दीप बिश्नोई की ऑडी कार में, देखें इन्फोग्राफिक्स ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… ऑडी Q7 का सिग्नेचर एडिशन 99.81 लाख रुपए में लॉन्च:गाड़ी में कॉफी बनाने का एस्प्रेसो मोबाइल सिस्टम, 20-इंच के अलॉय व्हील्स जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने आज यानी, 23 जून को भारत में अपनी फ्लैगशिप SUV, ऑडी Q7 का सिग्नेचर एडिशन लॉन्च कर दिया। इसे 99.81 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस SUV में कॉफी बनाने का एस्प्रेसो मोबाइल सिस्टम दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
संघ की नजर परकोटे पर:कोठारी-कर्णावट के बीच विजय अग्रवाल की एंट्री विधायक क्षेत्र से मेयर नहीं चाहते, ढूंढाड़ी बोली का पेंच भी फंसाया
Next Article
महिला पार्षद के ससुर का आरोप-परिवार को बंदी बनाकर रखा:देर रात एयरपोर्ट थाने पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले-हमारे बने हुए बोर्ड को बिगाड़ रही बीजेपी

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment