slndigital.in

इंद्र देव की धमाकेदार एंट्री ने सागवाड़ा की विधुत व्यवस्था को किया ढेर, सुबह तक रही बत्ती गुल

1 month ago

इंद्र देव का विकराल रुप 

सागवाड़ा/ डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगरपालिका अंतर्गत रविवार की रात इंद्र देव ने कयामत बरसा दी। रुक रुक कर हुई धमाकेदार बरसात में आधी रात के बाद विधुत विभाग की कमर तोड़ दी। जबरजस्त कडाके और गगनभेदी धमाको के बीच आधी रात के बाद विधुत विभाग ने आखिर इंद्र देव के समक्ष घुटने टेक दिए। और बत्ती गुल हो गई जो सुबह तक बहाल नही हो सकी। 

रात को हुए जबरदस्त धमाके

शाम को शुरू हुई बरसात के बाद रुक रुक कर बरसात का दौर जारी रहा। बरसात के साथ तेज बिजली के गगनभेदी धमाको ने पुरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। इस बीच घरों में बिजली के उपकरणों में भी नुकसान होने की खबर है। हालांकि बिजली विभाग ने इस आपदा का आधि रात तक डट कर मुकाबला किया लेकिन आधी रात के बाद घुटने टेकते हुए अपने हथियार डाल दिए जिससे सुबह तक पुरा सागवाड़ा अंधेरे में डुबा रहा। 

पहली बार हुई जमकर बरसात

हालांकि इस बार की ये पहली मुसलाधार बरसात है। इस बरसात से क्षेत्र में जल संकट पर मंडरा रहे खतरे को लेकर राहत भरी खबर है। नदी नालों में पानी की आवक की संभावना जताई गई है। फिलहाल तेज बरसात के बावजूद गर्मी और उमस में राहत नहीं मिली है अगले 24 घंटो में तेज गर्जन के साथ बरसात की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।

 नगर पालिका चुनाव 2026 रिजल्ट लाइव

Click here to Read More
Previous Article
सागवाड़ा में झमाझम बारिश
Next Article
पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने वार्ड हारे:पायलट के क्षेत्र में जीती कांग्रेस; राजस्थान निकाय चुनाव में पहली बार ‘आप’ का बोर्ड

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment