slndigital.in

जयपुर- 3 मंजिला बिल्डिंग में आग,6-घंटे से धधक रहीं दुकानें:अंदर रखे थे 5 गैस सिलेंडर; आसमान में छाया धुएं का गुबार, आसपास के बाजार बंद

3 weeks ago

जयपुर में त्रिपोलिया बाजार के मणिहारों का कटला में 3 मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। धीरे-धीरे 25 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। इनमें कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान, कॉस्मेटिक आइटम और चूड़ियों की दुकानें हैं। जहां आग लगी, वहां से कुछ दूरी पर माणक चौक थाना है। धुआं उठता देख पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। सुबह 8 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। करीब 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। 18 दुकानों में आग पर काबू पा लिया है। इलाके की बिजली बंद कर दी है। बिल्डिंग में 5 कॉमर्शियल LPG सिलेंडर भी रखे थे, जिन्हें तुरंत हटाया गया। घटना स्थल के पास में पुरोहितजी का कटला सहित आसपास की दुकानें नहीं खुली हैं। प्रत्यक्षदर्शी गार्ड विक्रम सिंह ने बताया कि छोटू भाई के मणिहारी के सामान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। उस समय गोदाम में मैं और 3 सफाईकर्मी थे। हम ताला तोड़कर शटर ऊंचा करके बाहर निकले और जान बचाई। शटर गर्म होने के कारण मेरा हाथ भी जल गया। बिल्डिंग मालिक आनंद सेठी है। बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के लिए लगे इक्विपमेंट्स बंद पड़े हैं। आग लगने के बाद उठा धुआं सुभाष चौक से चांदपोल तक फैल गया। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने लगी है। पहले देखिए, आग से जुड़ी 2 PHOTOS… 4 KM का एरिया प्रभावित, जाम लगा आग लगने से करीब 4 किलोमीटर का एरिया प्रभावित है। बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार में जाम के हालात हैं। आग के कारण पास की दुकान की दीवार टूटकर गिर गई। बिल्डिंग में बनाया जा रहा अवैध रेस्टोरेंट-होटल स्थानीय व्यापारी अनीस चंदवानी ने बताया कि सेठी कॉम्प्लेक्स में टॉप पर मालिक आनंद सेठी अवैध रूप से रेस्टोरेंट और होटल बनवा रहे हैं। इसके चलते यहां सुबह वेल्डिंग का काम किया जाता है। इसका स्थानीय लोग और व्यापारी पहले भी विरोध कर चुके हैं, लेकिन निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। MLA बोले- पौने तीन साल में एक बार भी फायर सिस्टम चेक नहीं किया किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कहा कि सरकार की देखरेख में अवैध कब्जे हो रहे हैं। इन्होंने हमारे हेरिटेज के स्वरूप को भी बिगाड़ दिया। प्रशासन ने पौने तीन साल में एक बार भी फायर सिस्टम को चेक नहीं किया। विधायक बालमुकुंद बोले- कांग्रेस राज में स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों दिए हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने फायर सिस्टम फेल होने के बावजूद एनओसी देने के सवाल पर पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा- कांग्रेस के शासन में करोड़ों रुपए स्मार्ट सिटी के नाम पर दिए गए। उस समय कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस का नगर निगम था। उस समय के अधिकारियों ने पैसा कहां-कैसे लगाया, उसकी जांच होनी चाहिए। एनओसी की जांच की जाएगी माणक चौक थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। यहां ज्यादातर कपड़े की दुकानें हैं। बरामदों में रखा कपड़े का सामान आग की चपेट में आ गया। फायर एनओसी की जांच की जाएगी। आग की घटना की अन्य तस्वीरें… … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read More
Previous Article
जोधपुर में एक बूथ में दोबारा वोटिंग, 72.39% मतदान:देर रात कांग्रेस नेता पहुंचे थाने; महिला पार्षद के ससुर का आरोप-परिवार को बंदी बनाकर रखा
Next Article
राजस्थान निकाय चुनाव की री-पोलिंग में कांग्रेस 6 सीटें जीती:भाजपा की 3 में जीत; जयपुर के पुर्नमतदान में BJP सभी 4 वार्ड हारी

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment