slndigital.in

जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी को पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, तेज आवाज में भजन बजाने पर हुआ विवाद

2 weeks ago

जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। तेज आवाज में भजन बजाने पर पड़ोसी युवक पहुंचा। आवाज कम करने को लेकर पुजारी से विवाद हो गया। इस पर युवक ने पुजारी रामकृष्ण को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे। मारपीट के दौरान पुजारी के कपड़े फट गए। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर पुजारी को छुड़ाया। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV में कैद हो गई। मामला शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे निवारू रोड के गणेश नगर मेन के शिव मंदिर का है। करधनी थाने के SHO सवाई सिंह ने बताया- गणेश नगर मेन निवासी पंडित रामकृष्ण की रिपोर्ट पर आरोपी हरिश और देवांश को शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर रविवार को करधनी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पहले देखें घटना की 3 PHOTOS दोनों ने एक-दूसरे पर FIR दर्ज कराई SHO सवाई सिंह ने बताया- पंडित रामकृष्ण ने शनिवार को मामला दर्ज करवाया। जिसमें उन्होंने बताया कि गणेश नगर मेन में वे शिव मंदिर के पुजारी हैं। म्यूजिक की आवाज को लेकर पड़ोसी परिवार के हरिश चतुर्वेदी, देवांश और रितु ने झगड़ा किया। भक्तों की मौजूदगी में आरोपी ने मुझे पीटा। वहीं थाने में आरोपी परिवार की ओर से भी क्रॉस FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी हरिश और देवांश को शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। पुजारी से मारपीट के बाद लोगों ने थानाधिकारी को दिया ज्ञापन मंदिर पुजारी से मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश है। परिजन और स्थानीय लोग रविवार दोपहर 1 बजे करधनी थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने के साथ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें... जयपुर में थार सवारों ने कार ड्राइवर पर पिस्टल तानी,VIDEO:साइड नहीं देने से नाराज बदमाशों ने हॉकी-डंडों से पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़ की जयपुर में थार सवार युवकों ने टैक्सी कार के ड्राइवर और उसके साथियों पर पिस्टल तान दी। कार में तोड़फोड़ कर मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि सभी युवक नशे मे थे। करीब आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद आरोपी फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
हम तो आए शरण में तुम्हारी लाज रखना गजानन हमारी
Next Article
बस ने मामा-भांजी को कुचला,बच्ची का दिल सड़क पर गिरा:हरियाणा रोडवेज ने बाइक को मारी टक्कर; 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment