slndigital.in

कैबिनेट मंत्री रावत-विधायक भदेल खुद के वार्ड में हारे:भाजपा-कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने जीती सीट; जानिए-बडे़ नेताओं के वार्ड में कौन हारा-कौन जीता

1 month ago

अजमेर नगर निगम चुनाव में बडे़ नेताओं के वार्ड में भी रोचक परिणाम देखने को मिले हैं। अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने जहां अपने वार्ड में जीत दर्ज की, वहीं अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल अपने ही वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को जीता नहीं सकीं। पुष्कर विधायक व केबिनेट मंत्री सुरेश रावत के विधानसभा क्षेत्र के दो वार्ड 61 और 54 भी अजमेर नगर निगम क्षेत्र में है और इन दोनों वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी चुनाव हार गए और कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं भाजपा व कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्ष रमेश सोनी व राजकुमार जयपाल के अपने अपने वार्ड में पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई है। अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी द्रोपदी कोली व पीसीसी सदस्य हेमंत भाटी के वार्ड में भी कांग्रेस जीती। कांग्रेस से अजमेर उत्तर में विधानसभा प्रत्याशी रहे महेन्द्रसिंह रलावता व पूर्व में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष रहे विजय जैन के वार्ड में कांग्रेस की हार हुई है। जानिए-किस नेता के वार्ड में कौन जीता… वासुदेव देवनानी- वार्ड 4 में भाजपा जीती विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का निवास वार्ड संख्या 4 में हैं। यहां तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा और निर्दलीय हेमा गहलोत का समर्थन किया। भाजपा की मोनिका जैन जीती। यहां कुल 5004 मतदाता हैं, इनमें से 3180 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 63.55 प्रतिशत रहा। अनिता भदेल - वार्ड 45 में कांग्रेस जीती अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल का मकान संख्या 45 में है। यहां चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार चुनाव हारे और कांग्रेस के ऋषि बंसीवाल जीते। यहां कुल 5177 मतदाता हैं, इनमें से 68.84% यानि 3564 ने मतदान किया। सुरेश रावत - वार्ड 61 व 54 में कांग्रेस जीती अजमेर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड संख्या 54 व 61 का क्षेत्र पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में आता है। इन दोनों वार्ड से कांग्रेस जीती है। वार्ड संख्या 54 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीती माहूर जीती है, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनू को हराया। वार्ड संख्या 61 में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी मीणा ने भाजपा प्रत्याशी राकेशी मीणा को हराया। रमेश सोनी - वार्ड 12 - भाजपा जीती भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी की पत्नी रंजना सोनी वार्ड संख्या 12 में भाजपा प्रत्याशी थी। उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी पूजा टांक को हराया। यहां कुल 2672 मतदाता हैं। इनमें से 1580 ने मतदान किया। मतदान 59.13 प्रतिशत रहा। राजकुमार जयपाल - वार्ड 65 में कांग्रेस जीती कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल का मकान वार्ड 65 में है। यहां 63.02 मतदान हुआ। वार्ड में 4527 कुल मतदाता हैं। इसमें से 2853 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला था। इसमें कांग्रेस के नौरत गुर्जर ने भाजपा के रचित कच्छावा को हराया। महेन्द्र सिंह रलावता - वार्ड 70 में भाजपा जीती अजमेर उत्तर में कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी रहे महेन्द्रसिंह रलावता का मकान वार्ड 70 में है। मतदान 53.66 प्रतिशत हुआ। यहां 5030 मतदाता हैं। इसमें से 2699 मत पडे। यहां पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें भाजपा की उमापंडित जीती व कांग्रेस की गीता गुर्जर चुनाव हार गई। द्रोपदी कोली - वार्ड 44 में कांग्रेस जीती अजमेर दक्षिण में कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी व नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता रही द्रोपदी कोली का मकान वार्ड 44 में है। यहां 67.36 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड में कुल 3652 मतदाता हैं। इसमें से 2460 ने मतदान किया। यहां तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा की ज्योति पालीवाल चुनाव हार गई और कांग्रेस की पुष्पा राजोरिया जीती। विजय जैन - वार्ड 42 में भाजपा जीती कांग्रेस के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष रहे विजय जैन का मकान वार्ड 42 में है। यहां 66.62 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 3176 मतदाता है। इनमें से 2116 ने मतदान किया। यहां चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इनमें संदीप माखीजानी भाजपा से जीते, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव हार गए। हेमंत भाटी - वार्ड 48 में कांग्रेस जीती कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य हेमंत भाटी का मकान वार्ड 48 में है। यहां 74.09 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड में 5960 वोटर हैं। इसमें से 4416 ने मतदान किया। यहां पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। भाजपा के अजय ज्योतियाना चुनाव हार गए, लेकिन कांग्रेस के निर्मल कुमार ने जीत दर्ज की। ……… पढें ये खबर भी… अजमेर में 36 साल बाद BJP को झटका:80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस, 32 पर भाजपा; 11 निर्दलीय बनेंगे 'किंगमेकर' अजमेर नगर निगम के चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस, 32 में भाजपा के प्रत्याशी जीते। जबकि निर्दलीय 11 सीटों पर जीते हैं। दोनों दलों को बहुमतनहीं मिला है। ऐसे में निर्दलीय किंगमेकर बनेंगे। रिजल्ट से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। बीते 36 साल से यहां भाजपा का बोर्ड रहा है। अजमेर शहर से स्पीकर वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल की प्रतिष्ठा दांव पर थी। इसके बावजूद इस बार कांग्रेस से पार्टी पिछड़ गई। पूरी खबर पढें अजमेर- कांग्रेस से रश्मि शर्मा-रश्मि हिंगोरानी मेयर पद की दावेदार:बीजेपी अनामिका और रंजना पर खेल सकती है दांव; अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है सीट अजमेर नगर निगम का 36 साल से भाजपा का बोर्ड बनाने का रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है। नगर निगम चुनाव के रिजल्ट में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला और तय हो गया है कि निर्दलियों के भरोसे मेयर की कुर्सी मिलेगी। (पूरी खबर पढें)
Click here to Read More
Previous Article
अजमेर- कांग्रेस से रश्मि शर्मा-रश्मि हिंगोरानी मेयर पद की दावेदार:बीजेपी अनामिका और रंजना पर खेल सकती है दांव; अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है सीट
Next Article
अजमेर में 4 वोट से जीता कांग्रेस पार्षद:निलंबित ASI की पत्नी मीनाक्षी मीणा भी बनी पार्षद; 80 पार्षदों की प्रोफाइल

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment