slndigital.in

कोटा निगम के दो वार्डों में बीजेपी,एक में कांग्रेस जीती:सुकेत नगरपालिका के वार्ड-4 में कांग्रेस ने बाजी मारी, बुधवार को 4 बूथों पर हुई थी री-पोलिंग

4 weeks ago

कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में बुधवार को दोबारा हुई वोटिंग की आज काउंटिंग हुई। आज सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई थी। एक घंटे के अंदर रिजल्ट आ गया। तीन में से बीजेपी ने दो और कांग्रेस ने एक सीट पर कब्जा किया है। वहीं सुकेत नगरपालिका के वार्ड-4 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बता दें कि नगर निकाय चुनाव के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण कोटा नगर निगम के तीन वार्डों के तीन बूथ और सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के एक बूथ पर का मतदान स्थगित कर दिया गया था। जिसकी बुधवार 16 सितंबर को दोबारा वोटिंग हुई थी और आज वोटों की गिनती हुई। नगर निगम के 3, नगरपालिका के 1 वार्ड में हुआ था दोबारा मतदान कोटा निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग वाले दिन टेक्निकल प्रॉब्लम होने की वजह से दोबारा से मतदान तीन बूथों की करवाई गई थी। आज की मतगणना हो चुकी है जिसमें दो पर बीजेपी में जीत दर्ज की।एक पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 44 और 87 में बीजेपी, वार्ड 11 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी 117 वोटो से जीते। री-पोलिंग वाले कोटा नगर निगम के वार्ड 11, 44 और 87 के एक-एक बूथ पर बुधवार शाम 6 बजे तक मतदान हुआ था। तीनों बूथों पर कुल मतदान प्रतिशत 76.89 प्रतिशत रहा। वार्ड 11 के बूथ पर 507, वार्ड 44 में 920 और वार्ड 87 के बूथ पर 742 वोट डाले गए। वहीं सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के बूथ पर 746 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 77.15 रहा। सुबह 6 बजे से कलेक्ट्री में पुलिस जाब्ता रहेगा। मतगणना को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। कलेक्ट्री परिसर में सुबह 6 बजे से ही भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए जांच और पहचान पत्र की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वार्ड 44 में फर्जी मतदान के आरोप पर हुआ था विवाद बुधवार को री-पोलिंग के दौरान वार्ड 44 के बूथ पर फर्जी मतदान के आरोप को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। वार्ड 87 में भी मतदान के दौरान हंगामा वार्ड 87 के बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई थी। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की बात सामने आई थी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि मतदान केंद्र पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के साथ भी धक्का-मुक्की का आरोप लगाया गया था।
Click here to Read More
Previous Article
मेयर का नाम तय करने में RSS-केंद्रीय मंत्री की चली:अलवर में तीन दावेदारों में से सुमन बनीं मेयर प्रत्याशी; जानें-अजमेर में किरण को क्यों बनाया प्रत्याशी
Next Article
जैसलमेर में सभापति की कुर्सी के लिए 2 बिजनेसमैन आमने-सामने:हाइब्रिड दांव से मुकाबला रोमांचक हुआ; जानें- दावेदारों की पूरी प्रोफाइल

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment