slndigital.in

खूनी संघर्ष में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा:अवैध बजरी खनन से जुड़ी गैंगवार में शामिल थे, अन्य फरार गुर्गों की तलाश में जुटी पुलिस

1 month ago

भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर सुवाणा-कोटा बाइपास पर खूनी संघर्ष करने वाले माफियाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस वारदात में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह था मामला सदर सीआई प्रहलाद सहाय ने बताया कि 19 अगस्त को सुवाणा-कोटा बाइपास स्थित पूर्व सरपंच अमित जाट के फार्म हाउस के सामने अवैध बजरी कारोबार से जुड़े दो गुट रंजिश के चलते आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने अपनी स्कॉर्पियो और बोलेरो कैंपर गाड़ियां आमने-सामने भिड़ा दीं।इसके बाद आरोपी हथियारों से लैस होकर मारपीट कर मौके से फरार हो गए थे। गाड़ी में मिले चाकू, लोहे के पाईप ओर हथियार सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो स्कॉर्पियो और एक कैंपर जब्त की थी। तलाशी में वाहनों के अंदर से हमले के लिए रखे गए लोहे व लकड़ी के बेसबॉल बैट, धारदार चाकू, लोहे के पाइप और रॉड बरामद हुए थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इनको किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों राहुल शर्मा पुत्र मोतीलाल शर्मा, पंकज चौधरी पुत्र भंवर चौधरी और महेश सुथार पुत्र लादूलाल सुथार को गिरफ्तार किया।इस मामले में पहले ही सुवाणा निवासी सुनील पुत्र घनश्याम चौधरी, राधेश्याम पुत्र हीरालाल जाट और नई ईंरास निवासी नारायणलाल उर्फ मामा पुत्र देवबक्ष जाट सहित 6 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार गुर्गों की तलाश में जुटी है।
Click here to Read More
Previous Article
जयसमंद बांध में इस सीजन पहली बार पानी की आवक:आज भी बारिश के आसार, अब तक औसत से 7 प्रतिशत कम बरसात
Next Article
दुमोदा गांव में दूसरा लेपर्ड भी पकड़ा:वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद; तीन साल के बालक की हुई थी मौत

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment