slndigital.in

नगर निकाय चुनावों में राष्ट्रीय नेताओं की एंट्री:बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद संगीता यादव बोली टोंक में कचरे के ढेर और नालियों का सड़क पर पानी बहता दिखा

1 month ago

नगर निकायों चुनाव में मतदान के दिन नजदीक आने के साथ ही अब चुनाव प्रचार प्रसार कर पकड़ रहा है। अब प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय नेताओं की एंट्री हो रही है। आज बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद संगीता यादव टोंक पहुंची और नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में निकाय कोर कमेटी की बैठक में भाग लिया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की। बैठक में बीजेपी का चेयरमैन बनाने को लेकर चर्चा की गई। घर घर संपर्क तेज करने पर जोर दिया गया। पार्टी में नाराज नेताओं को डेमेज कंट्रोल करने पर भी फोकस किया गया। मीटिंग के बाद बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी चुनाव को छोटा या बड़ा नहीं मानती और हर चुनाव पूरी गंभीरता के साथ लड़ती है। शहर की समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टोंक में प्रवेश करते ही जगह-जगह कचरे के ढेर और चौक नालियों का पानी सडक़ों पर बहता दिखा। पार्टी ने सीवरेज और आवारा पशुओं की समस्याओं को अपने संकल्प पत्र में प्राथमिकता दी है। पूर्ववर्ती सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विधानसभा या जिला देखकर भेदभाव नहीं होता, इसके लिए स्थानीय विधायक को भी मेहनत करनी होती है। टिकट पर उन्होंने स्पष्ट किया कि दावेदारी सबका अधिकार है, लेकिन टिकट किसी एक को मिलता है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताते हैं। बैठक में ये भी रहे मौजूद: पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर, सहप्रभारी शक्ति सिंह, निकाय प्रभारी प्रकाश लाडवा, प्रीति शर्मा, केदार मीणा, देवेंद्र राठौड़, प्रदीप मोरण, अनमोल तोमर, रतन तिवारी, संजीव भारद्वाज, महेंद्र खेड़ला, कमल मीणा, रानू पाराशर, जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष व निकाय संयोजक शैलेंद्र चौधरी एवं मीडिया प्रभारी कमलेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Click here to Read More
Previous Article
अजमेर में सब्जी मंडी से आलू-प्याज चोरी, VIDEO:दुकान के सामने से एक-एक कट्टे उठाकर ले गया, रामगंज थाने में दी शिकायत
Next Article
पाली में 30 GEN-Z चुनावी मैदान में:एक ही नाम के 2 उम्मीदवार, वार्ड 54 में 6 महिलाएं आमने-सामने; पढ़ें, निकाय चुनाव के रोचक फैक्ट्स

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment