slndigital.in

निर्दलीयों को साधने में लगी भाजपा-कांग्रेस:जैसलमेर पहुंचे कांग्रेस के 42 पार्षद, जोधपुर में होटल बदलकर सेंधमारी में जुटी भाजपा

1 month ago

नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक उठापटक और जोड़-तोड़ की सियासत तेज हो गई है। पूर्ण बहुमत हासिल करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। कांग्रेस ने शाम को अपने सभी 42 जीते हुए पार्षदों और 3 निर्दलीय समर्थकों को बसों में बैठाकर सीधे जैसलमेर की ओर रुख किया। कांग्रेस खेमे से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी ने बिना किसी को भनक लगे अपने पार्षदों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजने का प्लान तैयार किया। शाम करीब 8 बजे अचानक पार्षदों को एकजुट किया गया और गोपनीय तरीके से रवाना कर दिया गया। एहतियात के तौर पर सभी विजयी पार्षदों को सफर के दौरान बस में ही खाना दिया गया। साथ ही किसी भी प्रकार के बाहरी संपर्क या आंतरिक लीक से बचने के लिए अधिकांश पार्षदों के मोबाइल फोन भी जमा करवा लिए गए हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी रणनीति बदल दी है। भाजपा ने अपने पार्षदों को जोधपुर में ही ठहराए रखने का फैसला किया है, हालांकि सुरक्षा और आंतरिक समीकरणों के चलते पार्टी ने अपना ठहरने वाला होटल जरूर बदल लिया है। दिलचस्प बात यह है कि नगर निगम में मात्र 27 सीटों पर सिमटने और स्पष्ट बहुमत से कोसों दूर होने के बावजूद भाजपा अभी भी मेयर पद पर काबिज होने की जुगत में लगी है।
Click here to Read More
Previous Article
नगर निगम चुनाव परिणाम:ईवीएम खराब; वार्ड 9,18,25 और 34 के 5 बूथों पर कल पुनर्मतदान
Next Article
साइलेंट प्रोटेस्ट; 3900 से ज्यादा ने नोटा दबाया:वार्ड 31 में सबसे कम 13, वार्ड 21 और 42 में 100 के पार नोटा का आंकड़ा

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment