slndigital.in

पाली नगर निगम में जीतने वाले प्रत्याशियों की प्रोफाइल:कोई 12 वोट से जीता, कोई 1427 वोटों से हारा; सबसे बड़ा मार्जिन 1427 मतों का

1 month ago

पाली नगर निगम चुनाव के नतीजों में हार-जीत का मार्जिन रोचक रहा। कोई 12 वोट से हारा तो किसी का 1427 वोटों के बड़े अंतर से जीता। 35 वार्ड से कांग्रेस की नजमा बानो ने भाजपा की शाहिना को 1427 के बड़े अंतर से हराया। नजमा को 1642 और शाहीना को 215 वोट मिले। वार्ड संख्या 39 में कड़ी टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस की अनामिका सोलंकी ने भाजपा के पीयूष शर्मा को 12 वोट से हराया। अनामिका को 581 और पीयूष को 569 वोट मिले। वार्ड 41 में निर्दलीय कांतिलाल ने भाजपा के लुम्बाराम चौधरी को 24 वोट से हराया। वार्ड सात से भाजपा की पानी देवी ने निर्दलीय पार्वती को 1321 वोट के अंतर से हराया। वार्ड 17 में निर्दलीय सुलेमान ने निर्दलीय शिवेंद्रसिंह राजपुरोहित को 20 वोट के अंतर से हराया। वार्ड 38 में कांग्रेस की राजबाला हिंगड़ ने भाजपा की नयनश्री को 949 वोट से हराया। पढ़ें प्रत्याशियों की प्रोफाइल…
Click here to Read More
Previous Article
अजमेर में 4 वोट से जीता कांग्रेस पार्षद:निलंबित ASI की पत्नी मीनाक्षी मीणा भी बनी पार्षद; 80 पार्षदों की प्रोफाइल
Next Article
अपने ही वार्ड में सीटें नहीं बचा पाए भाजपा नेता:पूर्व सभापति के वार्ड में बागी ने हराया; पूर्व MLA, भाजपा जिलाध्यक्ष के इलाके में भी हारी पार्टी

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment