slndigital.in

राजस्थान के 309 निकायों का रिजल्ट कल:38 हजार 889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा; 10 हजार 167 पार्षद चुने जाएंगे

1 month ago

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के 10 हजार 167 वार्ड के लिए दो फेज में हुए चुनावों का रिजल्ट कल आएगा। इसमें 38 हजार 889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। सोमवार सुबह 8 बजे से निकायों में वोटों की गिनती शुरू होगी। दोपहर तक सभी निकायों के नतीजे आ जाएंगे। ​309 निकायों में कहां किसका बोर्ड बनेगा इस पर तस्वीर साफ हो जाएगी। दरअसल, शहरी निकायों में 9 और 11 सितंबर को दो फेज में वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 162 शहरी निकायों में 76.41 फीसदी और दूसरे फेज के 147 निकायों में 71.69 फीसदी मतदान हुआ था। दोनों फेज को मिलाकर कुल 74.05 फीसदी वोटिंग हुई थी। कल हारे हुए उम्मीदवार बाड़ेबंदी से फ्री वोटिंग के बाद से ही बीजेपी और कांग्रसे ने पार्षद उम्मीदवारों की अलग अलग जग​हों पर बाड़ेबंदी कर रखी है। कल नतीजे आने के बाद जो उम्मीदवार हार जाएंगे उन्हें बाड़ेबंदी से फ्री कर दिया जाएगा। कल के बाद केवल जीते हुए उम्मीदवार ही बाड़ेबंदी में रखे जाएंगे। मेयर, सभापति बनाने की होगी जोर-आजमाइश नतीजों के बाद मेयर, सभापति और चेयरमैन बनाने पर जोर आजमाइश का दौर चलेगा। जहां पूरा बहुमत नहीं आएगा, वहां जोड़-तोड़ चलेगा। 21 सितंबर को मेयर, सभापति और नगरपालिका चैयरमेन के लिए वोटिंग होगी। …. निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… अजमेर- बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों की पुष्कर के रिसोर्ट में बाड़ेबंदी:कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों ने रखा व्रत, पूजा की; जयपुर में एक बूथ पर दोबारा वोटिंग राजस्थान के 309 नगरीय निकायों की मतगणना सोमवार को होगी। इससे पहले प्रदेशभर में भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी तेज कर दी है। पूरी खबर पढ़िए…
Click here to Read More
Previous Article
979 करोड़ का जेजेएम घोटाला, 7 अफसरों पर चलेगा केस:कोर्ट में तय होगा जिम्मेदारों ने क्या की गड़बड़ी, जानिए- ACB के पास कौनसे सबूत
Next Article
पत्नी और 3 बेटियों के हत्यारे को पकड़ा:जयपुर से भागकर खाटूश्यामजी के दर्शन करने गया; कर्ज में डूबे होने के कारण उठाया कदम

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment