slndigital.in

राजस्थान के 5 नगर-निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़:दोनों पार्टियां निर्दलीयों को साधने में लगी; जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित

1 month ago

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजों के बाद भी कई निकायों की स्थिति साफ नहीं हो पाई है। जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और पाली नगर निगम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में अब दोनों ही पार्टियां इन निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़तोड़ की गणित में लगी हैं। जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा और कोटा में बीजेपी मेयर बनाएगी। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। पाली और अजमेर में कांग्रेस और अलवर में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी हैं। जोधपुर में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर है। भरतपुर में निर्दलीय आगे रहे। इसी तरह प्रदेश की 47 नगर परिषद में से 28 परिषदों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। यहां निर्दलीय किंगमेकर होंगे। 12 नगर परिषद में भाजपा, 6 में कांग्रेस और 1 में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिला है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां 45 वार्डों में से 29 में कांग्रेस जीती है। 13 में बीजेपी, 2 में निर्दलीय और 1 में आप जीती है। बारां में आप ने 60 में से 31 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित राज्य निर्वाचन आयोग ने चार नगरीय निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इनमें 21 सितंबर को निकाय प्रमुखों के लिए वोटिंग नहीं होगी। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग अब नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम की घोषणाा करेगा। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक मतगणना के दौरान इन चारों निकायों के कुछ बूथों के रिजल्ट EVM में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में इन नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम पूरी तरह से घोषित नहीं हो पाए हैं। आयोग के मुताबिक परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर करवाया जाना संभव नहीं है। इसलिए आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम जोधपुर, कोटा, जयपुर और नगरपालिका सुकेत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित किए गए हैं। 10 बूथों पर 16 को रिपोलिंग, 17 को वोटों की गिनती राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चारों निकायों के कुल 10 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंग कराने के आदेश दिए हैं। सोमवार को काउंटिंग के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के कारण इन 10 बूथों पर रिजल्ट अटक गए थे। इन बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रिपोलिंग होगी। 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से वो​टों की गिनती होगी। जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 के बूथ संख्या 338 और सुकेत नगरपालिका के वार्ड-4 के बूथ संख्या 5 पर रिपोलिंग होगी। … ये खबरें भी पढ़ें… रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित:राज्य निर्वाचन आयोग नए सिरे से जारी करेगा कार्यक्रम, EVM खराबी से रिजल्ट अटका जयपुर समेत 4 निगमों में भाजपा बनाएगी मेयर:बीकानेर में कांग्रेस को बहुमत, पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; 4 निगमों में निर्दलीय किंगमेकर 47 नगर परिषदों में से 28 में निर्दलीय किंगमेकर:बारां में पहली बार 'आप' का बोर्ड; सीकर में प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने वार्ड हारे:पायलट के क्षेत्र में जीती कांग्रेस; राजस्थान निकाय चुनाव में पहली बार ‘आप’ का बोर्ड जयपुर में सुनील-पुनीत-विमल मेयर की रेस में:उदयपुर में कटारिया के रिश्तेदार, कोटा में स्पीकर की पसंद पर लग सकती है मुहर, जानिए निगमों में मेयर के प्रमुख दावेदार भाजपा–कांग्रेस से टिकट लाए, परिवार के वोट भी नहीं मिले:कांग्रेस में पिता–पुत्र और पति–पत्नी की जोड़ी दहाई भी नहीं छू पाई, भाजपा प्रत्याशी को मिला महज एक वोट BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते
Click here to Read More
Previous Article
उदयपुर- महाराणा प्रताप की वंशज विजयराज कुमारी का निधन:83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से बीमार थीं
Next Article
कोटा नगर निगम में 13 करोड़पति चुनाव जीते:11 भाजपा और 2 कांग्रेस, दोनों दलों से 11 साक्षर बने विजेता बनें, जानें पार्षदों की पूरी प्रोफाइल

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment