slndigital.in

रानीवाड़ा में कार पलटने से दो बच्चियों की मौत:अहमदाबाद से सुंधा माता जा रहा था परिवार, 5 लोग घायल

1 month ago

जालोर के रानीवाड़ा में कागमाला मोड पर इनोवा कार पलटने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसा कागमाला-बिलड रोड पर रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। कार सवार लोग एक ही परिवार से है। सभी अहमदाबाद से सुंधा माता दर्शन करने के लिए जा रहे थे, लेकिन मंदिर से 7 किलोमीटर पहले ये हादसा हो गया। एक ही परिवार के लोग थे सभी सुंधा माता चौकी प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया-हादसे में अहमदाबाद के कर्णावती के घटीवालावास निवासी श्रेपा (10) पुत्री अल्पेश भाई ठाकुर और परडोल, अहमदाबाद निवासी सिया (7) पुत्री तरुण भाई ठाकुर की मौत हुई है। वहीं श्रेपा के पिता अल्पेश भाई (31) पुत्र जगदीश भाई ठाकुर, मां गीताबेन , गांधीनगर निवासी चाचा फिजेश, दादी पारुल बेन और भाई रियान (9) घायल हुए हैं। वहीं सिया अल्पेश के साले की बेटी है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को गुजरात भेजा गया। झाड़ियों में चली गई कार महिपाल सिंह ने बताया-हादसे की सूचना के बाद वे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार झाड़ियों के बीच पड़ी थी। घटनास्थल का जायजा लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Click here to Read More
Previous Article
बांदीकुई जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज का एंगल गिरा:यात्री की मौत, मेहंदीपुर बालाजी दर्शन कर घर जा रहे थे
Next Article
आरोग्य सखियों को स्वास्थ्य और आयुर्वेद का प्रशिक्षण:औषधीय पौधों और रोजमर्रा की प्राकृतिक चीजों के महत्व के बारे में बताया

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment