slndigital.in

सीकर में पिपराली रोड पर चला बुलडोजर:नई पुलिया के नीचे दोनों साइड बनेगा सर्विस रोड; नगर परिषद की टीम और पुलिस रही मौजूद

4 weeks ago

सीकर में आज नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग ने पिपराली रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नए ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस लेन के लिए अतिक्रमण हटाया गया। एहतियातन पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले सभी संबंधित दुकानदारों, मकान मालिकों व संबंधित लोगों को निजी स्तर पर पक्के निर्माण तोड़ने के लिए नोटिस भी दिए गए थे। आज ओवरब्रिज के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से में एमबीए चाय वाला, श्रीनाथ टिंबर्स, सीएलसी कोचिंग, गणेशम् मॉल समेत आसपास के अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। बाउंड्री में आ रहे निर्माण हटाए नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी से मिले लैटर में रोड बाउंड्री में आ रहे निर्माण को हटाया गया है। गौरतलब है कि नए ओवरब्रिज पर करीब डेढ़ महीने पहले ट्रायल के तौर पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी। दोनों साइड पानी निकालने के लिए बनेंगे नाले अब ओवरब्रिज के दोनों तरफ की टूटी सड़क को सर्विस लेन के रूप में नए सिरे से बनाया जा रहा है। जिसमें दोनों सर्विस लेन के दोनों साइड पानी निकासी के नाले भी बनाए जाएंगे। पीडब्लूडी के आरओ प्रमोद सोनी ने बताया कि पीडब्लूडी की अनुशंषा की अनुपालना की गई है।
Click here to Read More
Previous Article
प्रधान, पंच-सरपंच के आरक्षण की लॉटरी 23-24 सितंबर को:26 तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा संभव; पहले 2 बार हो चुकी है स्थगित
Next Article
रसोई में खाना बनाते समय झुलसी महिला:बचाने आए पति का हाथ भी जला; प्रेशर कुकर धमाके से फटा

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment