slndigital.in

शिक्षक-संघ रेसटा प्रदेश में लगाएगा 5 हजार पौधे:सातवें स्थापना दिवस पर हुआ पौधरोपण, जिले में लगेंगे 1101 पौधे

1 month ago

शिक्षक संघ रेसटा के सातवें स्थापना दिवस पर शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद के प्रांतीय आह्नान पर संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप जाट के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल टोडारायसिंह में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 51 पौधे लगाए गए। टोंक जिले में 1101 पौधे समेत प्रदेश भर में पांच हजार पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सैनी ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य तैयार करने की जिम्मेदारी भी है। शिक्षक संघ रेसटा की और से राज्य भर में 5100 पौधे लगाएं जाएंगे। कार्यक्रम में प्राचार्य रविन्द्र कुमार सैनी शिक्षक संघ रेसटा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप जाट, रेस्टा जिला उपाध्यक्ष भू प्रेमी राजेश गंभीरा,सोनू राम माली,शिखर चंद, चौथमल जाखड़,सीता नागर,अनीता चौधरी,आकांक्षा पारीक शाकिर हुसैन सहित शाला के विद्यार्थियों लक्ष्मी सैनी, खुशबू सैनी, प्रतिज्ञा गुर्जर, कृष्ण गुर्जर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Click here to Read More
Previous Article
आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत
Next Article
लाइनमैन चुन्नीलाल बने 'पब्लिक के स्टार':एक क्लिक पर ठीक हुईं गायत्री नगर और हिरण मगरी की लाइटें, शहरवासियों को मिल रहा समाधान

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment