slndigital.in

श्रीगंगानगर जिले के 1306 पार्षदों के भाग्य का फैसला कल:11 निकायों में सुबह 8 बजे से मतगणना, 67 टेबल पर 73 राउंड में गिनेंगे वोट

1 month ago

श्रीगंगानगर जिले की 11 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के बाद सोमवार को रिजल्ट आएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। वार्ड सदस्य पदों के लिए वोटों की गिनती संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में होगी। जिले में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में हुए थे। पहले चरण में सूरतगढ़, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, श्रीविजयनगर और घड़साना में 9 सितंबर को मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण में नगर परिषद श्रीगंगानगर सहित सादुलशहर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर और गजसिंहपुर में 11 सितंबर को मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया- जिले में कुल 11 मतगणना केंद्र, 67 मतगणना टेबल और 73 राउंड प्रस्तावित किए गए हैं। 11 निकायों में 340 वार्ड, 1,306 प्रत्याशी जिले की 11 नगरीय निकायों में कुल 340 वार्ड हैं। इन वार्डों में कुल 1,306 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी श्रीगंगानगर में प्रत्याशियों की संख्या के लिहाज से नगर परिषद श्रीगंगानगर सबसे आगे है। यहां 65 वार्डों में 332 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके बाद सूरतगढ़ में 205, रायसिंहनगर में 130 और अनूपगढ़ में 128 प्रत्याशी हैं। वहीं, केसरीसिंहपुर में 48, गजसिंहपुर में 58, पदमपुर में 61, श्रीकरणपुर में 70, सादुलशहर में 87, श्रीविजयनगर में 90 और घड़साना में 97 प्रत्याशी हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार एक वार्ड की मतगणना पूरी होने के बाद ही दूसरे वार्ड की मतगणना शुरू की जाएगी। जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के प्रत्याशियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना केंद्र में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना टेबल तक कड़ी सुरक्षा ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है। निर्धारित समय पर प्रक्रिया के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम खोले जाएंगे और ईवीएम को मतगणना टेबल तक पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा, बैठने, पार्किंग और यातायात की व्यवस्थाएं की गई हैं।
Click here to Read More
Previous Article
शहरी सरकार का चुनाव:बाड़ेबंदी में व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा
Next Article
भीलवाड़ा में कल 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग:1203 प्रत्याशियों का सियासी भविष्य कल होगा तय

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment