slndigital.in

ट्रक ने ट्रैक्टर-कार को मारी टक्कर,बच्चे सहित 2 की मौत:मां-बेटे समेत 4 घायल; रामदेवरा के दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

4 weeks ago

बीकानेर में ट्रक ने पहले ट्रैक्टर और फिर कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठे बच्चे सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। इनमें 2 लोग कार में थे और 2 युवक ट्रैक्टर पर सवार थे। हादसा बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ रोड पर सिजराल होटल के पास बुधवार देर रात 2 बजे हुआ। कार एक तरफ से पिचक गई। दोनों शव बुरी तरह फंस गए थे। श्रीडूंगरगढ़ SHO कश्यप सिंह राघव ने बताया- कार सवार निशा (18) पुत्री जुगलाल कस्वां और विकास (13) पुत्र संजय पाल की मौत हुई है। निशा का भाई कपिल कुमार कस्वां (22) और मां राजबाला (40) घायल हैं। ये सभी चूरू जिले के साहवा के रहने वाले हैं। यह परिवार रामदेवरा (जैसलमेर) के दर्शन के लिए जा रहा था। विकास (मृतक) इस परिवार का परिचित था। ट्रैक्टर पर सवार भादरा (हनुमानगढ़) निवासी सतवीर (22) पुत्र देवीलाल और ड्राइवर सुनील (20) पुत्र दौलतराम घायल हुए। कार में फंसे शवों को निकाला हादसे के बाद मौके पर लोग इकट्‌ठा हो गए थे। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पहले घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस की टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंची। कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालने में मदद की। शवों को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मौके पर वाहनों की स्थिति की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक बीकानेर की तरफ से श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था।
Click here to Read More
Previous Article
जोधपुर में ड्यूटी पर पहुंचे कॉन्स्टेबल को कैंपर ने कुचला,मौत:टक्कर के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने हॉस्पिटल पहुंचाया, डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया
Next Article
एसआई भर्ती री-एग्जाम-2021 के एडमिट कार्ड अपलोड:2.18 लाख कैंडिडेट्स, 11 जिलों में 666 सेंटर; 20 दिन में मिलेगा रिजल्ट

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment