slndigital.in

विधायक के भाई मारपीट मामले में FIR दर्ज:कांग्रेस प्रत्याशी का सिंबल जमा कर लौट रहे थे, 20 हजार रुपए और दस्तावेज लूटे

3 weeks ago

पाली नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का सिंबल जमा करवाकर लौट रहे पाली विधायक भीमराज भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण भाटी को बीच रास्ते रोककर कुछ लोग मारपीट कर 20 हजार रुपए और आवश्यक दस्तावेज लूटकर ले गए। घटना को लेकर उन्होंने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। स्कूटी को लात मारकर गिराया, फिर मारपीट की कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट में पाली के घांचियों का बड़ा बास निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र पूनमचंद्र भाटी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3:32 बजे वे नगर निगम से स्कूटी से घर जा रहे थे। कुम्हारों की बगेची के सामने SBI बैंक के पास पहुंचने पर तीन-चार बाइक पर सवार लोग उनका पीछा करते हुए आए। लक्ष्मीनारायण ने रिपोर्ट में श्रीचंद हिंगड़, सोहनलाल पारख सहित 4-5 अन्य लोगों पर रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक आरोपियों ने स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया और लात-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद स्कूटी में पैर के पास रखी थैली जबरन ले गए। थैली में 20 हजार रुपए नकद, कुछ जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान था। मारपीट में पैर में फ्रैक्चर मारपीट में लक्ष्मीनारायण के हाथ की कोहनी, पीठ और घुटने पर चोटें आईं। आरोप है कि सड़क पर गिरने के बाद भी उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान अब्दुल करीब निवासी नवलखा रोड, राजेश पुत्र दलपतराज घांची निवासी भैरूघाट सहित 2-3 अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। लक्ष्मीनारायण को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मारपीट में उनके पैर में फ्रैक्चर भी हुआ है। विधायक भीमराज भाटी घायल भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। विधायक का आरोप- तीन घंटे थाने में बैठाए रखा मामले में विधायक भीमराज भाटी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उनका भाई रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली थाने गया था। विधायक का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में करीब तीन घंटे लगा दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस दबाव में थी और रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। विधायक के मुताबिक, उनके फोन करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अब रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Click here to Read More
Previous Article
कोटा संभाग में आज भी बारिश का यलो अलर्ट:पारा 33 डिग्री पहुंचा, हल्के बादल छाए; तीन दिन बाद मानसून की विदाई
Next Article
देवीसिंह सुसाइड मामले में चार मांगों पर प्रशासन सहमत:तीसरे दिन किया धरना समाप्त, विधायक ने 10 लाख की घोषणा की

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment