slndigital.in

युवती ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर लूटे 41.70 लाख रुपए, गिरफ्तार:लड़की ने ही की थी बैंक कर्मचारियों की रेकी, किराए के कमरे से 26.80 लाख रुपए बरामद

4 weeks ago

जयपुर में ATM में कैश डालने गए बैंक कर्मचारियों से 41.70 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने बुधवार को युवती को अरेस्ट किया। युवती ने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस बैंक कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया- युवती अंशु कुमारी जाटव (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंशु कुमारी की निशानदेही पर लूटे गए रुपए में से 26.80 लाख रुपए उसके किराए के कमरे बजरंग दीप प्रथम श्रीकृष्णपुरा रामनगरिया से बरामद किए गए हैं। वारदात में शामिल अंशु कुमारी का बॉयफ्रेंड मासलपुर करौली निवासी मस्तराम मीणा, उसके दो साथी पुष्पेंद्र मीणा उर्फ पुस्सी और सुमित जांगम फरार चल रहे हैं। डीसीपी ईस्ट ने बताया- 14 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे बैंक कर्मचारी अक्षयपात्र के पास बैंक ऑफ इंडिया के ATM में कैश डालने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने हथियार की नोक पर उनसे करीब 41.70 लाख रुपए कैश से भरा बैग लूट लिया था। एक अन्य व्यक्ति कार लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था। लूट के बाद बाइक सवार बदमाशों ने कैश कार में शिफ्ट कर दिया, ताकि पुलिस की नाकाबंदी को चकमा दिया जा सके। बॉयफ्रेंड ने बताई थी ATM की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था मस्तराम ने युवती को बताया था कि अक्षयपात्र के पास बैंक ऑफ इंडिया का ATM है। उसके मुताबिक वहां नियमित रूप से कैश निकाला जाता है और कैश लेने के दौरान अक्सर एक महिला कर्मचारी के साथ एक पुरुष होता है। ATM की रेकी के बाद बनाई थी लूट की साजिश पुलिस के मुताबिक- बैंक अधिकारियों से जानकारी मिली कि ATM से कैश निकालने का समय निश्चित नहीं था। पिछले तीन दिन की छुट्टियों के बाद ATM में बड़ी रकम जमा थी। इसी आधार पर पुलिस ने रेकी के एंगल को भी जांच में शामिल किया। जांच के दौरान ATM के आसपास संदिग्ध तरीके से घूमती एक युवती पुलिस के रडार पर आई। पुलिस ने युवती की गतिविधियों पर नजर रखी और उसके बारे में जानकारी जुटाई। वारदात के दिन युवती ने दी थी कैश पहुंचने की सूचना बैंक कर्मचारी जब 14 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे ATM पर पहुंचे तो युवती ने तुरंत साथियों को इसकी सूचना दी और वहां से निकल गई। इसके बाद दो बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों से हथियार की नोक पर कैश लूट लिया। पुलिस के अनुसार- लूट के बाद पैसे को बाइक से एक कार में शिफ्ट किया गया। इसके बाद कैश को दो हिस्सों में बांटा गया। एक हिस्सा आरोपी युवती के किराए के कमरे में रखे सूटकेस में छिपा दिया गया, जबकि बाकी रुपए लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने कपड़े भी बदले। कमरे से 26.80 लाख रुपए बरामद DST टीम ने युवती अंशु कुमारी के संदिग्ध पाए जाने के बाद किराए के मकान में पहुंचकर पूछताछ की। पूछताछ में युवती ने वारदात से जुड़े राज खोल दिए। उसकी सूचना पर पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां सूटकेस से लूट के 26.80 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। अंशु कुमारी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। बैंक कर्मचारी की भूमिका भी जांच के घेरे में पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी आपस में एक बैंक कर्मचारी का नाम ले रहे थे। ऐसे में पुलिस वारदात में किसी बैंक कर्मचारी की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपियों को ATM में कैश आने और बैंक कर्मचारियों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी कहां से मिली। यह खबर भी पढ़ें... जयपुर में बैंक ATM पर पिस्तौल दिखाकर 42 लाख लूटे,VIDEO:कर्मचारियों ने डिपोजिट मशीन से निकाला था कैश, बैग छीनकर फरार हो गए बदमाश जयपुर में अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के ATM बूथ पर 42 लाख रुपए की लूट हो गई। बैंककर्मी एटीएम बूथ में लगी डिपोजिट मशीन से रुपए निकालने आए थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश हेलमेट लगाकर आए और पिस्तौल दिखाकर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब 10:41 बजे की है। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
स्मैक, हथियार, कैश के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार:27 हजार 700 रुपए भी जब्त; नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
Next Article
दावड़ा को पार्टी सिंबल मिलते ही मूंदड़ा-मय्यर विरोध में उतरे:श्रीगंगानगर में सभापति की कुर्सी को लेकर घमासान; जानें- दावेदारों की प्रोफाइल

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment