slndigital.in

22 जनवरी से शुरू होगा JEE-Main सेशन:28-30 जनवरी को भी होगी एग्जाम, 6 दिन तक चलेगी; NTA ने जारी किया 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर

3 weeks ago

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें मार्च 2027 में होने वाली परीक्षाओं की संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है। इस कलैंडर के आधार पर छात्र और कोचिंग संस्थान अपनी आगे की कार्ययोजना और तैयारी समय पर पूरा कर सकेंगे। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई-मेन 2027 के जनवरी सेशन का आयोजन 22 जनवरी से शुरू होगा। इसमें परीक्षा 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी तक होगी। परीक्षा कुल 6 दिनों तक आयोजित की जाएगी, लेकिन एग्जाम कितनी शिफ्टों में होगी। फिलहाल इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। वहीं एनटीए ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन की तारीख भी तय कर दी है। परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी को तय किया गया है। देव शर्मा ने यह भी बताया कि एनटीए ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई सभी डेटस पूरी तरह संभावित हैं। प्रशासनिक, शैक्षणिक या अन्य कारणों से इनमें जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 में भाजपा जीती:अब सभी सीटों पर तस्वीर साफ, BJP 45, कांग्रेस 44, निर्दलीय 10 और 1 सीट आरएलपी के पास
Next Article
देवास बांधों से आज पिछोला-फतहसागर में छोड़ा जाएगा पानी:सीसारमा नदी में बढ़ेगा जल प्रवाह, लोगों से दूर रहने की अपील

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment