slndigital.in

जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 में भाजपा जीती:अब सभी सीटों पर तस्वीर साफ, BJP 45, कांग्रेस 44, निर्दलीय 10 और 1 सीट आरएलपी के पास

3 weeks ago

जोधपुर के वार्ड-50 की मतगणना आज हुई। भाजपा के कैंडिडेट ने कांग्रेस कैंडिडेट को हरा दिया। 14 सितंबर को ईवीएम खराब होने से यहां बुधवार को रि-पोलिंग कराई गई थी। दोबारा वोटिंग की आज हुई मतगणना के बाद जोधपुर निगम की सभी सीटों पर अब तस्वीर साफ हो गई है। जोधपुर नगर निगम में अब भाजपा को 45, कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। वहीं 10 सीट पर निर्दलीय और एक सीट पर आरएलपी जीती है। गौरतलब है कि काउंटिंग के दौरान वार्ड 50 के 338 बूथ की ईवीएम 14 सितंबर को खराब हो गई थी। इस दौरान रिजल्ट भी काफी देर तक रोका गया। आ​खिर में यहां दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया। यहां करीब 1025 मतदाता हैं। इसके लिए बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (सेक्टर-7) कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड (दायां भाग) में दोबारा वोटिंग हुई। कल वोटिंग के बाद काउटिंग आज की गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमाराम चौधरी 1,725 वोट प्राप्त कर 83 वोटों के अंतर से विजयी रहे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 वोट मिले।। 72.39 प्रतिशत हुआ था मतदान बुधवार को हुई रि-पोलिंग में शाम 6 बजे तक इस बूथ पर 72.39 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इस दौरान 1025 में से 742 मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह से ही बूथ पर लंबी लाइन लगी हुई रही। यहां फर्जी वोटिंग के शक में पुलिस ने पूछताछ की और डॉक्यूमेंट चेक किए। इसके बाद संदिग्ध को थाने ले गई थी। वहीं वार्ड नंबर 50 के बूथ पर हुई वोटिंग के परिणाम के बाद शहर के 100 वार्डों पर स्थिति क्लियर हो गई। निगम में भाजपा को 45 और कांग्रेस को 44 वार्डों में जीत हासिल हुई है। वहीं, 10 निर्दलीय और 1 आरएलपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी समेत पांच प्रत्याशी थे मैदान में वार्ड 50 से पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा से हेमाराम, कांग्रेस से युवराज, आरएलपी से दीपक जांगिड़ समेत देशराज सिंह और रिंकू मेवाड़ा चुनावी मैदान में उतरे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमा राम चौधरी 1725,कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642,निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जाँगिड़ को 155 और निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 वोट मिले। 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
Click here to Read More
Previous Article
4 दिन से युवक लापता, छोटे भाई को मैसेज भेजा:मैं गलत नहीं हूं, दोनों फिर मिलेंगे; पिता को दिल्ली जाने का शक
Next Article
22 जनवरी से शुरू होगा JEE-Main सेशन:28-30 जनवरी को भी होगी एग्जाम, 6 दिन तक चलेगी; NTA ने जारी किया 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment