slndigital.in

4 दिन से युवक लापता, छोटे भाई को मैसेज भेजा:मैं गलत नहीं हूं, दोनों फिर मिलेंगे; पिता को दिल्ली जाने का शक

3 weeks ago

अलवर शहर से 21 साल का युवक चार दिन से लापता है। 15 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे युवक के पिता बाथरूम जाने के लिए उठे तो बेटा कमरे में नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने गली-मोहल्लों के अलावा शहर के प्रमुख स्थानों, बस स्टैंड और रेलवे जंक्शन तक तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच युवक के छोटे भाई के व्हाट्सअप पर लापता भाई का मैसेज आया। युवक ने मैसेज में लिखा- वह कुछ काम से गया है, जिसके बारे में अभी नहीं बता सकता। उसने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह वापस आएगा और भाई से माफी मांगते हुए लिखा कि वह गलत नहीं है और दोनों भाई फिर मिलेंगे। चार साल पहले भी घर से गया था युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा करीब चार साल पहले भी घर से दिल्ली चला गया था और तीन दिन बाद मिला था। इस बार भी परिजनों उसके दिल्ली जाने का शक है। पिता के अनुसार- बेटा अपने जरूरी दस्तावेज भी साथ लेकर गया है। युवक सेकंड ईयर का छात्र है। परिजनों ने अखेपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और उसकी तलाश की जा रही है।
Click here to Read More
Previous Article
एसआई भर्ती री-एग्जाम-2021 के एडमिट कार्ड अपलोड:2.18 लाख कैंडिडेट्स, 11 जिलों में 666 सेंटर; 20 दिन में मिलेगा रिजल्ट
Next Article
जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 में भाजपा जीती:अब सभी सीटों पर तस्वीर साफ, BJP 45, कांग्रेस 44, निर्दलीय 10 और 1 सीट आरएलपी के पास

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment