slndigital.in

बाबा श्याम के शीश को नगर भ्रमण कराया, झांकियां सजाईं

1 month ago

नागवाण नोहरे में श्याम अखंड ज्योत पाठ समिति चूरू व अखिल भारतीय श्याम अखंड ज्योत पाठ समिति की ओर से मंगलवार को श्याम अखंड ज्योत पाठ का आयोजन किया जाएगा। समिति के पवन जालान ने बताया कि श्याम पाठ के रचयिता गुरु श्रीचंद्र शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कोलकाता के संजय मित्तल अपनी मधुर वाणी से पाठ का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के तहत सोमवार को धोली शक्ति दादी मंदिर से श्याम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल नागवाण नोहरे में पहुंची। शोभायात्रा में श्याम भक्त 111 निशानों के साथ पहुंचे। इस दौरान हाथी-घोड़ा, पालकी, ऊंट, रथ सहित विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इत्र वर्षा भी की गई तथा बाबा के शीश को नगर भ्रमण भी करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।