slndigital.in

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

1 month ago

हमीरवास के पीएमश्री शहीद हरिसिंह राउमावि में प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रशासक गीना देवी ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया। एसीबीईओ सुनील श्योराण, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक जयप्रकाश बुगालिया, प्राचार्य संदीप पूनिया नीमा ने विचार व्यक्त किए। आयोजक प्राचार्य राजपाल ओला ने सभी खेल प्रभारियों व निर्णायकों से प्रतियोगिता निष्पक्ष व पारदर्शिता से कराने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन में सरोज भांभू, अनीता लांबा, जयवीर सिंह, रमेश पूनिया, संजीव, अशोक, रामनिवास व्याख्याता, देवेंद्र पूनिया, संतोष आदि सहयोग कर रहे है। संचालन प्रेमप्रकाश पूनिया व रज्जाक खान ने किया।