slndigital.in

भाजपा के विजय जुलूस में पार्षद नदारद, एक तरफ अंत्येष्टि तो दूसरी तरफ जुलूस

3 weeks ago

भाजपा के विजय जुलूस में पार्षद नदारद, एक तरफ अंत्येष्टि तो दूसरी तरफ जुलूस

सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा ने 35 में से 23 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया था। इसके बाद आशा पाटीदार के अध्यक्ष और योगेश जैन के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आज उपखंड कार्यालय से भाजपा की ओर से विजय जुलूस निकाला गया।

 

विजय जुलूस में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष आशा पाटीदार, उपाध्यक्ष योगेश जैन, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया एवं पूर्व प्रधान रेखा देवी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

हालांकि, इस दौरान 23 पार्षदों वाली भाजपा की बहुमत वाली नगर पालिका के कई पार्षद विजय जुलूस में नजर नहीं आए। इसके चलते विजय जुलूस के बीच पार्षदों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी।

वहीं, इसी दिन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन भाई गोवाडिया के निधन के बाद उनकी अंत्येष्टि भी हो रही थी। ऐसे में एक तरफ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की अंतिम विदाई और दूसरी तरफ नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का विजय जुलूस देखने को मिला।

गौरतलब है कि सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा के 23, कांग्रेस के 8 और BAP के 4 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। 

 

अब सवाल यह है कि विजय जुलूस में भाजपा के निर्वाचित पार्षदों की गैरमौजूदगी की वजह क्या रही?

Click here to Read More
Previous Article
आशा पाटीदार बनी नगर पालिका अध्यक्ष भारत आदिवासी पार्टी ने नहीं किया मतदान
Next Article
राजस्थान में FMG इंटर्न्स के मानदेय का मामला गरमाया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment