slndigital.in

भीलवाड़ा के बाद सीएम का उदयपुर में रोड शो:निकाय चुनाव में भाजपा के सबसे ज्यादा निर्विरोध प्रत्याशी जीते; पूर्व विधायक बोले- कोई कुंवारा नहीं रहेगा

1 month ago

राजस्थान में नगरीय निकायों के चुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भीलवाड़ा में 2 किलोमीटर का रोड शो किया। यहां के बाद सीएम ने उदयपुर में रोड शो किया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर नगर निगम के चुनाव को लेकर घोषणा-पत्र जारी किया। इधर, निकाय चुनाव में 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के 44, कांग्रेस के 16 और निर्दलीय 17 शामिल है। उदयपुर में निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दे दिया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा बोले- कोई कुंवारा नहीं रहेगा चौमूं नगर परिषद में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार बराला के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का एक बयान चर्चा में है। पूर्व विधायक शर्मा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक बार राजकुमार बराला को जिता दो, आपके किसी भी काम में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने स्थानीय लहजे में यह भी कहा कि 'आपका एक भी लड़का कुंवारा नहीं रहेगा'। पहले देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी फोटोज… निकाय चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स… भीलवाड़ा में सीएम का रोड शो: सीएम भजनलाल शर्मा ने रोड शो किया। रोड शो दुधाधारी गोपाल मंदिर से शुरू होकर सांगानेरी गेट, पुरानी धान मंडी, बड़ा मंदिर, फूल मंडी, होते हुए महाराणा टॉकीज पर खत्म हुआ। रोड शो करीब 2 किलोमीटर का रहा। इसके सीएम काफिले के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंचे। नाम वापस नहीं लिया तो स्कूल सीज करने पहुंचे: कोटा में नगर निगम चुनाव में नाम वापस नहीं लेने पर 3 सितंबर को भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के स्कूल को सीज करने की कोशिश के आरोप लगे हैं। चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास के नेतृत्व में गई टीम ने स्कूल की फायर एनओसी के संबंध में जानकारी मांगी। टीम के अचानक पहुंचने से लोग नाराज हो गए। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने विरोध किया और हंगामा कर दिया। वोट के लिए सब्जी काटने लगे विधायक: दौसा के बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा शुक्रवार शाम को वार्ड 22 के प्रत्याशी मोतीलाल मीरवार के समर्थन में वोट मांगने निकले। इस दौरान वार्ड में एक मकान में बाहर बैठकर सब्जी काट रही बुजुर्ग महिला को देखकर विधायक उनके पास गए और लौकी की सब्जी काटना शुरू कर दिया। विधायक करीब 15 मिनट तक महिला से सब्जी के बारे में चर्चा करते रहे। प्रत्याशी को पुलिस ने पकड़ा: भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी सन्नी ओड़ को चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे साल 2023 में दर्ज जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में पकड़ा है। सन्नी दो साल से फरार चल रहा था। उसके चुनाव लड़ने की सूचना पर पुलिस यहां पहुंची। भाजपा-कांग्रेस से निर्विरोध जीते प्रत्याशियों की जिलेवार लिस्ट… …. ये खबर भी पढ़ें… दीया कुमारी ने विरोधियों को कहा-औकात है तो सामने आओ:हमारे कार्यकर्ताओं के सामने कोई टिकने वाला नहीं, जो डरा रहे उनकी नहीं सुननी जयपुर में दंगे, चोरी के आरोपी चुनावी मैदान में: 6% उम्मीदवारों पर आपराधिक केस; इनमें कांग्रेस के 9 और भाजपा के 8 राजस्थान में चुनाव लड़ने में OBC सबसे आगे:18,184 महिला-पुरुष प्रत्याशी चुनावी मैदान में; एसटी महिला सबसे कम पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read More
Previous Article
जोधपुर में पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूट:झपट्टा मारकर सोने का फूल ले गए बाइक सवार बदमाश; CCTV में कैद हुई वारदात
Next Article
DGP बोले- अपराध रोकथाम में Y-CLG सदस्य सक्रिय भागीदार बनें:महिला सुरक्षा, नशे की रोकथाम और साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment