slndigital.in

जोधपुर में पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूट:झपट्टा मारकर सोने का फूल ले गए बाइक सवार बदमाश; CCTV में कैद हुई वारदात

1 month ago

जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में बाइक सवार तीन युवकों ने पता पूछने के बहाने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का फूल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान महिला को धमकाते हुए कहा कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। लूट की घटना पड़ोस के मकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बनाड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है। देखें वारदात से जुड़ी फोटोज.. प्रभात नगर निवासी सुरेश चौधरी ने बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि 4 सितंबर को दोपहर करीब 3.40 से 4 बजे के बीच उनके घर के सामने बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनकी दादी सायरी से राजस्थान अस्पताल का पता पूछा। बातचीत के दौरान एक युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का फूल तोड़ लिया। लूट की वारदात के बाद बुजुर्ग महिला को धमकाते हुए तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर तेज गति से मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, घर के सामने वाले मकान में लगे CCTV कैमरे में लूट की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर लूटेरों की पहचान के प्रयास कर रही है। मामले की जांच एएसआई पुखराज कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Click here to Read More
Previous Article
महिला के बाल काटने वाला भांजा सहित 13 लोग गिरफ्तार:पति सहित 7 को पहले पकड़ा था, ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता से की मारपीट
Next Article
भीलवाड़ा के बाद सीएम का उदयपुर में रोड शो:निकाय चुनाव में भाजपा के सबसे ज्यादा निर्विरोध प्रत्याशी जीते; पूर्व विधायक बोले- कोई कुंवारा नहीं रहेगा

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment