slndigital.in

महिला के बाल काटने वाला भांजा सहित 13 लोग गिरफ्तार:पति सहित 7 को पहले पकड़ा था, ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता से की मारपीट

1 month ago

बांसवाड़ा के अरथूना थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते विवाहिता से मारपीट और उसके बाल काटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। 1 सितंबर को पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की। मामले में पति समेत पहले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अब बाल काटने वाले भांजे समेत 13 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता से की मारपीट पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शादी के बाद तीन संताने हैं। पति से उसका आए दिन विवाद होता रहता था। इसी वजह से वह मजदूरी करने के लिए पास के गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। 1 सितंबर को वह युवक के घर पर थी। उसी दिन उसके ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले आए। कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र किया, बाल भी काटे पीड़िता के अनुसार, घर लाने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ निर्दयता से मारपीट की। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके बाल काट दिए। आरोप है कि उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। घटना के बाद पीड़िता ने 1 सितंबर को अरथूना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने टीमें बनाकर जांच शुरू की पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न टीमों का गठन किया और मामले में अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाल काटने वाले भांजे समेत 13 अन्य गिरफ्तार अब पुलिस ने बाल काटने वाले बारबर यानी भांजे सहित 13 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 20 हो गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपी और सरगनाओं की तलाश जारी पुलिस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों और सरगनाओं की तलाश में जुटी हुई है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Click here to Read More
Previous Article
जोधपुर में कलश में हीरे बताकर 8 लाख रुपए ठगे:व्यापारी को दिखाया करोड़ों का सपना; पूजा-पाठ के नाम पर लिए पैसे
Next Article
जोधपुर में पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूट:झपट्टा मारकर सोने का फूल ले गए बाइक सवार बदमाश; CCTV में कैद हुई वारदात

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment