slndigital.in

बजरंगदल नेता ने भाजपा पर टिकट बेचने के आरोप लगाए:राजेश गोयल की फोटो पर लिखा दलाल, नौकरी और पट्टे दिलाने के बदले रिश्वत के आरोप

1 month ago

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर असंतोष लगातार सामने आ रहा है। शनिवार रात 9 बजे बजरंग दल नेता नरेश सिंधी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर नगर परिषद चुनाव संयोजक और पूर्व उप सभापति राजेश गोयल उर्फ राजू चक्की पर कई आरोप लगाए। सिंधी ने गोयल पर भाजपा के टिकट बेचने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भाजपा के निर्दलीय प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा जिताने की अपील की। उन्होंने नगर परिषद के 60 वार्डों में टिकट वितरण से लेकर सड़क निर्माण, संविदा नौकरी और पट्टे दिलाने तक में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पोस्टर पर राजेश गोयल की फोटो पर लिखा दलाल नरेश सिंधी ने सोशल मीडिया लाइव के दौरान पूर्व उप सभापति राजेश गोयल की एक फोटो दिखाई। इस फोटो पर उन्होंने ‘दलाल’ लिखा और गोयल को दलाल संबोधित किया। इसके साथ ही सिंधी ने पिछले तीन साल में राजू चक्की पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। संविदा नौकरी और पट्टे दिलाने के बदले रिश्वत के आरोप सिंधी ने आरोप लगाया कि राजेश गोयल ने संविदा पर नौकरी दिलवाने के बदले रिश्वत ली। उन्होंने नगर परिषद से पट्टे दिलाने के बदले मोटी कमाई करने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाकर करोड़ों रुपए के आरोप भी लगाए। दो-दो महीने के लिए सभापति बनाने का भी आरोप बजरंग दल नेता ने नगर परिषद में दो-दो महीने के लिए सभापति बनाने के बदले मोटी रकम लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया है। 60 वार्डों में करीब 70 लाख रुपए लेकर टिकट बेचने का आरोप नरेश सिंधी ने नगर परिषद के 60 वार्डों में टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने नगर परिषद चुनाव प्रभारी राजेश गोयल पर करीब 70 लाख रुपए लेकर 60 वार्डों में टिकट बेचने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में दरकिनार करने की बात भी कही। सड़क निर्माण में मोटी दलाली लेने का आरोप सिंधी ने सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान भी राजेश गोयल पर मोटी दलाली लेने का आरोप लगाया। उन्होंने नगर परिषद से जुड़े कामों में भी गोयल की भूमिका पर सवाल उठाए। महिला सफाई कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार का आरोप नरेश सिंधी ने राजेश गोयल पर वाल्मीकि समाज की महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। निर्दलीय प्रत्याशियों को जिताने की अपील शनिवार रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव आए नरेश सिंधी ने भाजपा के टिकट वितरण के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लोगों से भाजपा के निर्दलीय प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा जिताने की अपील की।
Click here to Read More
Previous Article
कोटा-बीजेपी के 26,कांग्रेस के 28 प्रत्याशियों के पास सोना नहीं:6 महिलाओं के पास भी गहने नहीं; एक प्रत्याशी और उसकी पत्नी के पास 1 किलो सोने गहने
Next Article
अजमेर में सब्जी मंडी से आलू-प्याज चोरी, VIDEO:दुकान के सामने से एक-एक कट्टे उठाकर ले गया, रामगंज थाने में दी शिकायत

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment