slndigital.in

कोटा-बीजेपी के 26,कांग्रेस के 28 प्रत्याशियों के पास सोना नहीं:6 महिलाओं के पास भी गहने नहीं; एक प्रत्याशी और उसकी पत्नी के पास 1 किलो सोने गहने

1 month ago

कोटा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 100 उम्मीदवारों में से 28 प्रत्याशियों के पास सोने के गहने नहीं हैं। वहीं, भाजपा के 26 प्रत्याशियों के पास भी गहने नहीं हैं। वहीं, बीजेपी के एक प्रत्याशी और उसकी पत्नी के पास कुल 1 किलो सोने के गहने हैं। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही चार महिला प्रत्याशियों (वार्ड 3, वार्ड 18, वार्ड 30, वार्ड 96 ) के पास भी सोने के गहने नहीं हैं। वहीं, भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी रही वार्ड 37 व वार्ड 82 की महिला प्रत्याशी के पास सोने के गहने नहीं हैं। इनके पास सबसे कम सोना कांग्रेस में वार्ड 12, 77, 99 के प्रत्याशी के पास सबसे कम 2-2 ग्राम सोना है। भाजपा के 7 प्रत्याशियों के पास केवल 10-10 ग्राम के सोने के गहने हैं। इनमें वार्ड 30 व वार्ड 71 की महिला प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस में 100 ग्राम से ऊपर सोना रखने वालों में वार्ड 85, वार्ड 67, वार्ड 21 के प्रत्याशी हैं। वार्ड 85 के प्रत्याशी के पास सबसे ज्यादा 250 ग्राम सोने के गहने हैं। महिलाओं में वार्ड 67 की प्रत्याशी सपना के पास सबसे ज्यादा 200 ग्राम के आभूषण हैं। 200 ग्राम से ज्यादा सोने वाले प्रत्याशी कांग्रेस में प्रत्याशी पति-पत्नी को मिलाकर 200 ग्राम से ऊपर सोना रखने वालों की संख्या तीन है। वार्ड 75, वार्ड 67, वार्ड 91 के पास सबसे ज्यादा सोने के गहने हैं। वार्ड 75 के प्रत्याशी के पास पत्नी के आभूषण मिलाकर 350 ग्राम के आभूषण हैं। भाजपा में 200 ग्राम से ऊपर के आभूषण रखने वाले 5 प्रत्याशी हैं। वार्ड 54, वार्ड 83, वार्ड 90, वार्ड 96, वार्ड 98 के प्रत्याशी हैं। इनमें वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी विवेक राजवंशी के पास सबसे ज्यादा 50 तौला सोना है। जबकि महिलाओं में वार्ड 83 की प्रत्याशी सीमा चौधरी के पास सबसे ज्यादा 300 ग्राम के आभूषण हैं। भाजपा में प्रत्याशी पति पत्नी को मिलाकर 300 ग्राम से ऊपर के आभूषण रखने वाले की संख्या चार हैं। वार्ड 54, वार्ड 74, वार्ड 75,,वार्ड 83 प्रत्याशी के पास सबसे ज्यादा आभूषण हैं। इनमें वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी के पास पत्नी के आभूषण मिलाकर करीब 1 किलो सोने के आभूषण हैं।
Click here to Read More
Previous Article
दुमोदा गांव में दूसरा लेपर्ड भी पकड़ा:वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद; तीन साल के बालक की हुई थी मौत
Next Article
बजरंगदल नेता ने भाजपा पर टिकट बेचने के आरोप लगाए:राजेश गोयल की फोटो पर लिखा दलाल, नौकरी और पट्टे दिलाने के बदले रिश्वत के आरोप

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment