slndigital.in

बादलवाई से राहत, 37 डिग्री रहा पारा, अगले 4-5 दिन मौसम रहेगा शुष्क

1 month ago

जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम शुष्क रहा। सुबह से ही हल्के बादलों की आवाजाही रही, जो शाम तक बनी रही। दोपहर में तेज धूप के बीच धूप-छांव का मौसम बना रहा। इस दौरान हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 37.0 व न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पूर्व रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा था। जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जिले के अधिकांश क्षेत्रों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्तया: शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान धूप-छांव का मौसम बना रहेगा तथा कहीं-कहीं बादलवाई के साथ हल्की बारिश हो सकती है।