slndigital.in

वित्तीय साक्षरता व हिंदी दिवस कार्यक्रम आयोजित

1 month ago

सिद्धमुख के शंकुतला देवी राजकीय कॉलेज में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। बबीता पूनिया ने विद्यार्थियों को बचत, निवेश, उपभोग, महंगाई तथा वित्तीय निर्णयों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साइबर क्राइम और ऑनलाइन वित्तीय फ्रॉड से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सतर्क रहने का संदेश दिया। इसी क्रम में हिंदी दिवस पर कॉलेज में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार व उसके महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य शीशराम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक व सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक एवं अधिकारिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
Click here to Read More
Previous Article
पॉलिटिकल सेंसेक्स; राठौड़ व महर्षि का कद बढ़ा, बुडानिया-गोदारा और मेघवाल की साख को झटका
Next Article
बादलवाई से राहत, 37 डिग्री रहा पारा, अगले 4-5 दिन मौसम रहेगा शुष्क

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment