slndigital.in

पॉलिटिकल सेंसेक्स; राठौड़ व महर्षि का कद बढ़ा, बुडानिया-गोदारा और मेघवाल की साख को झटका

1 month ago

1. चूरू विधानसभा (चूरू व रतननगर) इनकी साख दांव पर थी : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा विधायक हरलाल सहारण और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया। {चूरू में भाजपा का बोर्ड बनना तय है, जिससे राठौड़ व सहारण का दबदबा मजबूत हुआ। वहीं मंडेलिया की साख को झटका लगा है, हालांकि रतननगर में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय होने से राहत मिली है। 2. रतनगढ़ विस (रतनगढ़, छापर, राजलदेसर) इनकी साख दांव पर थी : कांग्रेस विधायक पूसाराम गोदारा और भाजपा के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि। {महर्षि का कद बढ़ा है; रतनगढ़ व छापर में भाजपा बोर्ड बनाने की ओर है। राजलदेसर में मुकाबला 14-14 पर टाई है। गोदारा की साख को झटका लगा है। 3. सुजानगढ़ विस (सुजानगढ़ व बीदासर) इनकी साख दांव पर थी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक मनोज मेघवाल, भाजपा के पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल व बीदासर पूर्व प्रधान संतोष मेघवाल। {सुजानगढ़ व बीदासर में भाजपा का बोर्ड तय है। मनोज अपने ही गढ़ में पार्टी को जीत दिलाने में नाकाम रहे। 4. तारानगर विस (तारानगर व साहवा) इनकी साख दांव पर थी : कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़। {तारानगर में भाजपा का बोर्ड बनना तय होने से राठौड़ का पलड़ा भारी रहा व बुडानिया को झटका लगा। हालांकि साहवा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत है। 5. सादुलपुर विस (राजगढ़) इनकी साख दांव पर थी: कांग्रेस सांसद राहुल कस्वां, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया और भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया, सुमित्रा पूनिया {राजगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। यहां कांग्रेस ने अपना पिछला बोर्ड बरकरार रखा, जिससे कस्वां और पूनिया का सियासी वर्चस्व कायम रहा। 6. सरदारशहर विस (सरदारशहर) इनकी साख दांव पर थी : कांग्रेस विधायक पं. अनिल शर्मा और भाजपा के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा। {सरदारशहर में भाजपा को बढ़त है। विधायक अनिल शर्मा अपने क्षेत्र में पार्टी का बोर्ड नहीं बचा सके।