slndigital.in

गणपति विसर्जन और रथ रेवाड़ी पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सागवाड़ा में हुई शांति समिति की बैठक

3 weeks ago

गणपति विसर्जन और रथ रेवाड़ी पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सागवाड़ा में हुई शांति समिति की बैठक

सागवाड़ा। आगामी गणपति विसर्जन एवं रथ रेवाड़ी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सागवाड़ा थाना सर्कल अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन तथा आपसी समन्वय पर चर्चा की।

बैठक में उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण, वृत्ताधिकारी हेरंब जोशी तथा सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष खोईवाल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मंडल अध्यक्षों से पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने, जुलूस एवं विसर्जन कार्यक्रमों को अनुशासित ढंग से आयोजित करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछित गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इस दौरान गणपति विसर्जन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी आयोजकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया।

Click here to Read More
Previous Article
देवीसिंह सुसाइड मामले में चार मांगों पर प्रशासन सहमत:तीसरे दिन किया धरना समाप्त, विधायक ने 10 लाख की घोषणा की
Next Article
वर्षों से उपेक्षित पड़े कुएं को युवाओं ने किया साफ, जल संरक्षण की अनूठी पहल

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment