slndigital.in

वर्षों से उपेक्षित पड़े कुएं को युवाओं ने किया साफ, जल संरक्षण की अनूठी पहल

3 weeks ago

वर्षों से उपेक्षित पड़े कुएं को युवाओं ने किया साफ, जल संरक्षण की अनूठी पहल

भासोर। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के भासोर गांव में युवाओं ने जल संरक्षण और स्वच्छता का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए वर्षों से गंदगी से अटे पड़े प्राचीन कुएं की सफाई का अभियान शुरू किया। गांव का यह पुराना कुआं, जिसे स्थानीय लोग “गड़गड़ी वाव” के नाम से जानते हैं, कभी आसपास के कई परिवारों के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत हुआ करता था, लेकिन समय के साथ उपेक्षा और कचरे के कारण इसकी स्थिति खराब हो गई।

गांव के युवा एवं आमजन युवा शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार ने इस जलस्रोत को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया और अपने 7 वर्षीय भतीजे वेदांश जोशी के साथ स्वयं सफाई कार्य में जुट गए। उनकी पहल को देखकर मोहित दवे, प्रकाश दवे, सुशील जोशी और कमलेश पंड्या भी अभियान से जुड़ गए। सभी युवाओं ने करीब चार घंटे तक लगातार मेहनत कर कुएं से प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन और अन्य कचरा बाहर निकाला।

सफाई अभियान के बाद कुएं का बड़ा हिस्सा साफ हो गया और वर्षों से गंदगी में दबा यह प्राचीन जलस्रोत फिर से नजर आने लगा। ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।

मुकेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण कुएं के पानी से दुर्गंध आने लगी थी। अब अगले चरण में कुएं का पानी बाहर निकालकर अंदर की पूरी सफाई की जाएगी तथा पानी की गुणवत्ता की जांच कर इसे दोबारा उपयोगी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों का मानना है कि यह पहल न केवल एक पुराने जलस्रोत को नया जीवन देगी, बल्कि लोगों को अपने आसपास के पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए भी प्रेरित करेगी।

Click here to Read More
Previous Article
गणपति विसर्जन और रथ रेवाड़ी पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सागवाड़ा में हुई शांति समिति की बैठक
Next Article
सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली विशाल वाहन रैली का सागवाड़ा में भव्य स्वागत

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment