slndigital.in

सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली विशाल वाहन रैली का सागवाड़ा में भव्य स्वागत

3 weeks ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली विशाल वाहन रैली का सागवाड़ा में भव्य स्वागत

 

सागवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी और गुजरात के बड़नगर से निकली विशाल वाहन रैली शनिवार को सागवाड़ा पहुंची। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले गोल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा कर रैली का अभिनंदन किया गया और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रदीप गामोट ने बताया कि रैली के सागवाड़ा आगमन पर विभिन्न सेवा और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैली के प्रतिभागियों के लिए गुरुकुल कॉलेज में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कमलेश भाई शास्त्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने सेवा, स्वच्छता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

सभा के बाद स्वच्छता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं गौसेवा के उद्देश्य से स्थानीय गौशाला में गोग्रास कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती, कार्यक्रम संयोजक भावेश चौबीसा, अनिलसिंह शक्तावत, जिग्नेश पाटीदार, नयन कटारा, ईश्वरलाल सेवक, राधेश्याम राठौड़, पंकज पाटीदार, विनोद गिरी गोस्वामी, मोहनलाल भट्ट, महेश पाटीदार, मयूराजसिंह चौहान, जगदीश मोची, युवा नेता मुकेश पाटीदार (जोगपुर), संतोष पाटीदार (दीवड़ा), श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह खुमाणपुरा सहित संगठन एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली इस वाहन रैली के स्वागत और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों ने सागवाड़ा में विशेष उत्साह का वातावरण बनाया।