slndigital.in

म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ आओ जी गजानन आओ.....

3 weeks ago

म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ आओ जी गजानन आओ.....

 सनातन मंडल के द्वारा स्थापित गणपति मंडल पांडाल में हुआ सुंदरकांड पाठ

सागवाड़ा- मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से प्रति शनिवार को आयोजित होने वाला 802 वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का भव्य आयोजन कंसारा चौक में सनातन मंडल के बैनर के सान्निध्य में गणपति पांडाल में हुआ। यजमान सनातन मंडल के सदस्यों ने गणपति पूजन करने के पश्चात सरस्वती वंदना के बाद रामजी ओर हनुमानजी की तस्वीर पर तिलक व माल्यार्पण द्वारा पूजा अर्चना की। जितेन्द्र कलाल ने हनुमान जी का आव्हान किया गया। सर्व प्रथम राष्ट्र भक्ति को सर्वोच्च मानते हुए उपस्थित श्रद्धालुओ ने राष्ट्रगान करने के पश्चात सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर पर भरत भट्ट व राहुल भगत ने गायन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार ने इस जगत सराय में मुसाफिर रहना दो दिन का.... जुगल किशोर सोनी ने है दुःख भंजन केसरी नंदन सुन लो मेरी पुकार.... चेतन गोगरोत ने म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ आओ जी गजानन आओ....राहुल भगत ने मुझे दास बनाकर रख लेना भगवान तुम अपने चरणों में....नकुल गोगरोत ने हर घर में अब एक ही नाम एक ही नारा जय श्री राम...जितेन्द्र कलाल ने दुनिया में देव हजारों है बजरंगबली का क्या कहना...सहित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करने के साथ ही डैनी के द्वारा ऑर्गन की मधुर धुन ओर विनायक के द्वारा ढोलक की थाप से भक्तिरस एवं महिलाओं द्वारा गरबा रास किया।विभिन्न वाद्ययंत्रों पर कर्मवीरसिंह राठौड़, जगदीश सुथार, खेमराज भाटिया,कमलेश रावल उत्तम पंचाल,नीलकंठ गोगारोत, अर्श भट्ट, धार्मिक पंचाल ने संगत दी। अंत में हनुमान चालीसा का पाठ नरेश भट्ट शिवलहरी द्वारा करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया। गणपति मंडल के नागेंद्र शर्मा ने मानस मंडल का शब्द सुमन द्वारा अभिनंदन करते हुए कहा कि यह धार्मिक व सनातनी कार्य अनवरत चलता रहे ताकि नगर ही नई अपितु पूरे वागड़ में घर घर में संस्कारों की अलख ज्योत जलती रहे। इस अवसर पर महेश सोनी,धर्मेंद्र शर्मा, नंदलाल सोनी,पंकज स्वर्णकार,हरीश सोनी, अनिल सोनी,दीपक स्वर्णकार,हार्दिक जैन, धर्मेंद्र जैन, दिलीप जैन,पीयूष रावल,अमित सोनी,विमल पालीवाल,चंद्रकांत सोनी, धर्मेश स्वर्णकार,भूपेश राठौड़,सावन,संभव दर्जी, सहित आसपास के गांवों से कई धर्मप्रेमी मौजूद थे।

Click here to Read More
Previous Article
सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली विशाल वाहन रैली का सागवाड़ा में भव्य स्वागत
Next Article
70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment