slndigital.in

जोधपुर फैक्ट्री अग्निकांड: फायर फाइटर प्रीतेश की मौत, सागवाड़ा फायर ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

2 weeks ago

जोधपुर फैक्ट्री अग्निकांड: फायर फाइटर प्रीतेश की मौत, सागवाड़ा फायर ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

जोधपुर। बासनी स्थित एसआर हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान केमिकल से भरे ड्रमों में हुए धमाकों में फायर ब्रिगेड के 14 कर्मचारी झुलस गए थे। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे फायर फाइटर प्रीतेश की शनिवार सुबह मौत हो गई। प्रीतेश करीब 90 प्रतिशत झुलस गए थे और पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर उपचाराधीन थे।

प्रीतेश के निधन की सूचना के बाद सागवाड़ा फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नरेश, भारत, चिराग, मुकेश और जिगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। साथियों ने प्रीतेश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हादसे में झुलसे अन्य फायरकर्मियों के उपचार की स्थिति पर भी नजर बनी हुई है।

Click here to Read More
Previous Article
राजस्थान में FMG इंटर्न्स के मानदेय का मामला गरमाया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला
Next Article
हम तो आए शरण में तुम्हारी लाज रखना गजानन हमारी

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment