slndigital.in

कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेर अली खान का सागवाड़ा में सम्मान

1 week ago

सागवाड़ा में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए शेर अली खान के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेर अली खान का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी कैलाश रोत, गुजरात कांग्रेस ऑब्जर्वर दिनेश खोडनियां, कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राजू भाई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल, पार्षद नूरा भाई, मुस्तकीम, रईस मकरानी सहित कांग्रेस के पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता बनाए रखने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती देने और चुनाव में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शेर अली खान के साथ एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।

Click here to Read More
Previous Article
होमगार्ड भर्ती-2022 में फर्जी डॉक्यूमेंट से ली नौकरी:17 अभ्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज; खेलकूद, स्काउट, आईटीआई और कंप्यूटर के प्रमाण-पत्रों में गड़बड़ी का खुलासा
Next Article
सिद्धेश्वरी सिंह ने राज्य स्तरीय कराटे में जीता रजत पदक

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment