slndigital.in

कुम्हारी गांव के शहीद बालापीर के उर्स में इस बार जायरीन कम आए

2 weeks ago

गांव कुम्हारी स्थित दरगाह हसन शहीद बालापीर के उर्स में इस बार पिछले वर्षों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। स्थानीय लोगों के अनुसार दरगाह कमेटी की ओर से उर्स का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने से कई लोगों को समय पर आयोजन की जानकारी नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तीन दिवसीय उर्स होने से मुंबई सहित दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग करीब एक माह पहले ही छुट्टियां लेकर गांव पहुंच जाते थे। उर्स के दौरान बासनी-कुम्हारी में एक माह पहले से सोहन हलवे की दुकानें सज जाती थीं, जिससे स्थानीय दुकानदारों को अच्छा कारोबार मिलता था। मेले में झूले, खेल-खिलौने सहित अन्य दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहती थीं। इस बार कम भीड़ से दुकानदारों में भी निराशा रही।